Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडBharti Singh Gets Emotional As She Holds Newborn Baby For The First Time Two Days After Birth
भारती सिंह ने बेटे को 2 दिन बाद पहली बार उठाया, रोते हुए बोलीं- फाइनली मेरे हाथ...

भारती सिंह ने बेटे को 2 दिन बाद पहली बार उठाया, रोते हुए बोलीं- फाइनली मेरे हाथ...

संक्षेप:

भारती सिंह ने अपने न्यूबॉर्न बेबी को जन्म के 2 दिन के बाद उठाया और वह बेबी को मिलकर इमोशनल हो गई हैं। भारती ने कहा कि बेबी हेल्दी और सुंदर है।

Dec 24, 2025 07:33 am ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया हाल ही में दूसरे बेटे के पैरेंट्स बन गए हैं। दोनों ने सोशल मीडिया पर इस खुशखबरी को फैंस के साथ शेयर भी किया। भारती अपने व्लॉग्स के जरिए भी फैंस को अपडेट देती रहती हैं। अब मंगलवार को भारती ने व्लॉग में उस मोमेंट को दिखाया जब उन्होंने अपने बेटे को पहली बार उठाया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

2 दिन बाद बेटे को पहली बार उठाया

भारती बताती हैं कि जन्म के बाद ही बेटे को कुछ मेडिकल टेस्ट के लिए लेकर गए थे। इसके बाद जैसे ही हॉस्पिटल के स्टाफ वाले बेबी को लेकर आते हैं तो भारती खुशी के साथ इमोशनल भी हो जाती हैं। वह बोलती हैं कि 2 दिन के बाद बेटे को पहली बार पकड़ रही हैं।

इसके बाद भारती बेबी को बहुत प्यार करती है और उसे काजू भी बोलती है।

बेटे से मिलकर हुईं इमोशनल

वह बोलती हैं, कितना प्यारा है। फाइनली काजू मेरे हाथ में आ चुका है। एक दम सुंदर और हेल्दी बेबी है, गोल्ले की तरह। बहुत जल्द इसका चेहरा हम आपको दिखाएंगे। फाइनली मेरा काजू मेरे हाथ में है। दो दिन बाद बच्चा मिला है यार। खुश रहे, बच्चा हेल्दी रहे।

इससे पहले ऐसी खबर आ रही थी कि लाफ्टर शेफ की शूटिंग के दौरान भारती का वाटर ब्रोक हो गया था और फिर उन्हें अस्पताल ले गए। लेकिन फिर भारती ने अपने व्लॉग में क्लीयर किया कि उन्हें तुरंत अस्पताल जाना पड़ा क्योंकि घर में ही उनका वाटर ब्रोक हो गया था। इसके बाद वह फिर अस्पताल गईं और फिर तुरंत उनकी डिलीवरी हो गई।

ये भी पढ़ें:भारती का डिलिवरी के बाद पहला व्लॉग, बोलीं- पता नहीं काजू से प्यार होगा या नहीं

बता दें कि भारती और हर्ष ने कुछ समय की डेटिंग के बाद साल 2017 में शादी की थी। इसके बाद साल 2022 में लक्श(गोल्ले) का जन्म हुआ और अब इस साल वे दूसरे बेटे के भी पैरेंट्स बन गए हैं।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal
सुष्मिता सेमवाल उत्तराखंड से हैं, लेकिन बचपन दिल्ली-एनसीआर में बीता और यहीं से पढ़ाई की। अब फिलहाल चंडीगढ़ में रहती हैं। सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। अभी सुष्मिता मनोरंजन सेक्शन में काम कर रही हैं। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। सुष्मिता को फिल्में देखना, म्यूजिक सुनना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।