फिल्म इंडस्ट्री के लोग मुझे मैसेज नहीं करते, कंगना रनौत ने बताया कैसे जिंदगी के खराब वक्त ने बदली किस्मत

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

कंगना रनौत का बॉलीवुड से झगड़ा खूब चर्चा में रह चुका है। वह कई बार इस मुद्दे पर बेबाकी से बोल चुकी हैं। एक बार फिर उन्होंने बताया कि उनसे इंडस्ट्री के लोग ज्यादा मतलब नहीं रखते।

kangana ranaut

कंगना रनौत का फिल्म इंडस्ट्री से पंगा किसी से छिपा नहीं है। अपनी फिल्म भारत भाग्य विधाता के प्रमोशन के दौरान उन्होंने एक बार फिर से उस तल्खी का जिक्र किया। कंगना का कहना है कि इंडस्ट्री के लोग उनके टच में नहीं हैं। वह कोई फिल्म बनाती हैं तो उस पर भी लोग कोई कमेंट नहीं करते। कंगना ने अपनी जिंदगी के स्ट्रगल्स और अहम फैसलों पर भी बात की।

इंडस्ट्री के लोग नहीं रखते मतलब

कंगना रनौत अपनी फिल्म भारत भाग्य विधाता के लिए काफी एक्साइटेड हैं। मूवी 12 जून को रिलीज होगी। इससे पहले कंगना फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। कंगना हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत कर रही थीं। उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें आने वाली फिल्म के लिए बॉलीवुड से कोई मैसेज आया? इस पर कंगना ने जवाब दिया, 'फिल्म इंडस्ट्री के लोग मुझे मैसेज नहीं करते।'

हैसियत के साथ दुश्मन बढ़ते हैं

कंगना का मानना है कि सफल लोगों को आलोचना सुननी पड़ती है और आलोचना भी होती है। रणवीर सिंह और फरहान अख्तर कॉन्ट्रोवर्सी के बाद कंगना ने कहा था, 'मैं ये कहना चाहूंगी कि जब हैसियत बढ़ती है तो दुश्मन भी बढ़ते हैं। तो अब ऐसा नहीं हो सकता कि आपकी हैसियत बढ़े और दुश्मन ना बढ़ें।'

नहीं मिल रही थी कहीं से मदद

कंगना ने अपनी जिंदगी के टर्निंग पॉइंट पर भी बात की। वह बोलीं, 'जब मैंने यह तय किया कि जो नक्शा मेरे पेरेंट्स ने बनाया है, मुझे उस पर नहीं चलना, वो लोएस्ट पॉइंट था और वही सबसे जरूरी चीज थी जो मैंने की। मेरे पास कुछ नहीं था। कहीं से मदद नहीं थी। मैं बहुत छोटी थी। मेरे पास ऐसी एजुकेशन भी नहीं थी जिससे अच्छी जॉब मिल सके। मेरी कोई जान-पहचान वाला भी नहीं था। तो मैं बस चली गई।'

चीजें खुद पर लादती गई

कंगना ने बताया कि फिर कैसे वह अपना रास्ता बनाती गईं। वह बोलीं, 'मैं हमेशा चीजें बनाने में बिजी रही, विजन बनाती रही, ज्यादा से ज्यादा रोल लेती रही, एक मेकर, राइटर या पॉलिटीशियन के तौर पर, अपनी क्षमताओं से ज्यादा चीजें खुद पर लादती गई और इसके लिए स्टैमिना बढ़ने में जुटी रही।' कंगना बोलती हैं, 'मेरी फिल्में हमेशा ज्यादा प्रेशर देने वाली रही हैं। इसमें कोई हैरानी की बात नहीं कि मैं ही सबसे ज्यादा प्रेशर लेती रही।'

पॉलिटिक्स और फिल्में बैलेंस कर रहीं कंगना

कंगना पॉलिटिकल और फिल्मी करियर बैलेंस करने में लगी हैं। रीसेंटली उन्होंने अपने डर के बारे में बात की तो कहा था कि जबसे वह राजनीति में आई हैं, छोटे-छोटे डाउट्स आने लगे हैं। जैसे कहीं वह ज्यादा हिरोइन जैसी तो नहीं लग रहीं। स्लीवलेस पहनना चाहिए या नहीं, मेकअप ज्यादा तो नहीं हो गया वगैरह।

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma

शॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।