'भैया मेरे राखी के बंधन...' गाने के गीतकार की दुखद कहानी, जानें किस सदमे के कारण हुई थी मौत

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना… इस गाने को लिखने वाले गीतकार ने एक सदमे में छोड़ दी थी दुनिया। करीब 65 साल बाद आज भी खास ये गाना। इस गाने की सिंगर ने जीता था फिल्मफेयर अवॉर्ड।

bhaiya mere rakhi ke bandhan ko song
इस गीतकार ने लिखा भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना

भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना…इस गाने को आपने नजाने कितनी ही बार सुना होगा। भाई और बहन के पवित्र रिश्ते पर बना ये गाना आत्मा को सुकून पहुंचाता है। ब्लैक एंड वाइट जमाने का ये गाना आज भी रक्षाबंधन के मौके का सबसे खास गाना है। जब ये गाना 50 के दशक की धुनों के बीच बजता है यो मानों दिल खुश हो जाता। स्क्रीन पर नंदा और उअर बलराज साहनी जैसे एक्टर्स अपने चेहरे के भाव से इस गाने को और पवित्र बना देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं भाई बहन के रिश्ते पर बना ये गाना किसने लिखा था? इस गाने को गाने वाली सिंगर ने जीता था फिल्मफेयर अवॉर्ड।

भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना…

1959 में एक फिल्म आई थी छोटी बहन। फिल्म की कहानी दो भाइयों और उनकी एक छोटी बहन पर बेस्ड थी। फिल्म में बलराज साहनी ने लीड एक्टर का किरदार निभाया, उनके साथ उनके छोटे भाई शेखर के किरदार में एक्टर रहमान थे और बहन थी नंदा। गरीबी में जीवन जी रहे रहे ये तीनों भाई-बहन खुशहाल थे। इसी दौरान ये भाई बहन रक्षाबंधन का त्योहार मनाते हैं। लता मंगेशकर की आवाज में ये गाना एक्ट्रेस नंदा पर फिल्माया गया है। फिल्म में एक्ट्रेस अपने दोनों भाइयों को राखी बांधने के दौरान ये गाना गाती हैं। इस गाने का जब अंतरा शुरू होता है तो आप हर कड़ी से जुड़ जाएंगे। इस खूबसूरत गाने को शैलेंद्र ने लिखा था। लता मंगेशकर ने इस गाने के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता।

इस गीतकार ने लिखा ये गाना

शैलेंद्र ने अपने फिल्मी करियर में कई यादगार गाने लिखे थे। उनमें से एक ये भाई-बहन के रिश्ते पर बना प्यारा गाना। शैलेंद्र के लिखे हुए गानों में सरल शब्दों का इस्तेमाल मिलता है। यही शब्द सुनने वाले को एक अलग दुनिया का एहसास करवाते। राज कपूर के करीबी और उनकी कई फिल्मों के लिए गीत लिखने वाले शैलेंद्र ने अपने जीवन में एक ही फिल्म प्रोड्यूस की।इस फिल्म का नाम था तीसरी कसम जिसमें राज कपूर, वहीदा रहमान लीड रोल में थे, बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म फ्लॉप रही। इसी सदमे में शैलेंद्र चल बसे। लेकिन बाद में इसी फिल्म ने नेशनल अवॉर्ड जीता। राज कपूर के लिए आवारा हूं, मेरा जूता है जापानी, प्यार हुआ इकरार हुआ जैसे यादगार गाने लिखे थे।

फिल्म की कहानी और अंत

फिल्म छोटी बहन की बात करें तो इस फिल्म में की कहानी दुखद थी। फिल्म में छोटी बहन की आंखों की रौशनी चली जाती है। दोनों भाइयों में टकराव हो जाता है। ये भाई बहन बिछड़ जाते हैं। लेकिन कहानी का अंत उतना ही सुखद, इन भाई बहन के मिलन का सुख और हैपी एंडिंग के साथ ये फिल्म खत्म हो जाती है।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडजिस राखी सॉन्ग को सुनकर हर आंख रोई, उसे लिखने वाले की खुद सदमे में हुई थी मौत