भाग्यश्री क्यों नहीं करना चाहती थीं 'मैंने प्यार किया' में काम? कहा- तब मैं 18 साल की थी और..

Puneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share

साल 1989 में आई सलमान खान और भाग्यश्री की फिल्म 'मैंने प्यार किया' एक कल्ट हिट रही थी, लेकिन क्या आपको पता है कि इस फिल्म में भाग्यश्री काम ही नहीं करना चाहती थीं। वो हफ्तों तक डायरेक्टर सूरज बड़जात्या को बहाने देती रही थीं।

भाग्यश्री क्यों नहीं करना चाहती थीं 'मैंने प्यार किया' में काम? कहा- तब मैं 18 साल की थी और..

साल 1989 में रिलीज हुई फिल्म 'मैंने प्यार किया' एक कल्ट हिट थी। सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी इस फिल्म की IMDb पर रेटिंग 7.3 है और ओटीटी पर आप इसे ZEE5 और अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। फिल्म में सलमान खान और भाग्यश्री की जोड़ी ने कमाल कर दिया था, दर्शकों ने इस फिल्म को हाथों-हाथ लिया। लेकिन क्या आपको पता है कि शुरू में भाग्यश्री ने इस फिल्म में काम करने से इनकार कर दिया था। जब एक हालिया इंटरव्यू में भाग्यश्री से उनके शुरू में इस फिल्म को करने से इनकार करने की वजह पूछी गई, तो एक्ट्रेस ने कुछ ऐसा बताया, जिससे शायद ज्यादातर लड़कियां रिलेट कर पाएंगी।

क्यों किया था MPK करने से इनकार?

भाग्यश्री ने जवाब दिया, 'तब मैं 18 साल की थी। मैं कॉलेज में पढ़ रही थी और आगे पढ़ाई करके विदेश जाना चाहती थी। फिल्में करना तो कभी मेरे दिमाग में ही नहीं था।' एक्ट्रेस ने बताया कि वह शुरू में तो काफी वक्त तक सूरज बड़जात्या को बहाने देती रहीं। जैसे वह कुछ खास तरह के कपड़े नहीं पहनेंगी, या फिर वह अपने कॉलेज के बाद बचे हुए वक्त में ही शूटिंग करेंगी। दिक्कत भाग्यश्री को तब होने लगी जब सूरज बड़जात्या उनकी सारी डिमांडें मानते चले गए। अब भाग्यश्री के पास कोई बहाना नहीं बचा था। उन्होंने बताया- वो मुझसे कहते थे कि हम सब एडजस्ट कर लेंगे, लेकिन हमें तुम ही चाहिए हो।

चिट्ठियों से भर गई थीं घर की सीढ़ियां

जब भाग्यश्री से पूछा गया कि उन्हें कब इस बात का अहसास हुआ कि 'मैंने प्यार किया' ब्लॉकबस्टर हिट हो गई है? तो एक्ट्रेस ने जवाब दिया, 'उन दिनों डाकिया घर पर चिट्ठी लेकर आया करता था। हम फर्स्ट फ्लोर पर रहा करते थे और ग्राउंड फ्लोर से ऊपर जाने वाली सीढ़ियां सैंटा क्लॉज के तोहफों की तरह चिट्ठियों से भरी हुई थीं।' ये वो मौका था जब भाग्यश्री को लगा कि उनकी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया है। एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि कैसे उनका और सलमान खान का रिश्ता कॉलेज के दोस्तों जैसा था। सेट पर शूटिंग के दौरान दोनों खूब मस्ती किया करते थे। सलमान कई बार उन्हें उनके बॉयफ्रेंड के नाम पर छेड़ा भी करते थे।

सलमान खान के साथ पहली मुलाकात

भाग्यश्री ने कहा- हम कॉलेज के दोस्तों की तरह थे। एक्ट्रेस ने कहा कि उनका साथ में पहला सीन मंदिर वाला था। हालांकि दोनों की मुलाकात पहले सूरज बड़जात्या के ऑफिस और फोटोशूट के दौरान हो चुकी थी। इसके अलावा लुक टेस्ट के दौरान भी सलमान खान और भाग्यश्री मिल चुके थे। बता दें कि भाग्यश्री का सिनेमा जगत में सफर बहुत लंबा नहीं रहा था। हालांकि उनकी इस फिल्म को सलमान खान के साथ उनकी सबसे आइकॉनिक फिल्मों में गिना जाता है।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।