‘मैंने प्यार किया में’ भाग्यश्री को क्यों मिली थी सलमान खान से ज्यादा फीस? एक्ट्रेस ने सालों बाद बताई वजह

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Bollywood News: साल 1989 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ में भाग्यश्री को सलमान खान से कहीं ज्यादा फीस मिली थी। अब सालों बाद एक्ट्रेस ने बताया है कि ऐसा क्यों हुआ था। ‘मैंने प्यार किया’ भाग्यश्री की पहली फिल्म थी। 

‘मैंने प्यार किया में’ भाग्यश्री को क्यों मिली थी सलमान खान से ज्यादा फीस? एक्ट्रेस ने सालों बाद बताई वजह

साल 1989 में सलमान खान और भाग्यश्री की फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ रिलीज हुई थी। उस वक्त सलमान खान और भाग्यश्री, दोनों ही इंडस्ट्री में नए थे। लेकिन दोनों की जोड़ी ने पर्दे पर ऐसा कमाल किया कि फिल्म ब्लॉकबस्टर हो गई। ‘मैंने प्यार किया’ से पहले सलमान खान ने केवल एक फिल्म की थी। वहीं, भाग्यश्री की ये पहली फिल्म थी। वैसे तो बॉलीवुड में अक्सर ऐसा होता है कि मेल एक्टर को फीमेल लीड से ज्यादा फीस मिलती है। पर इस फिल्म में बिल्कुल उल्टा हुआ था। भाग्यश्री को सलमान खान से कहीं ज्यादा फीस मिली थी।

बॉलीवुड में वेतन समानता को लेकर क्या बोलीं भाग्यश्री?

अब ‘मैंने प्यार किया’ एक्ट्रेस ने सालों बाद इसके पीछे की वजह पर बात की। जूम से खास बातचीत में भाग्यश्री ने बताया कि क्यों उन्हें सलमान खान से ज्यादा फीस मिली थी। इसी के साथ उन्होंने बॉलीवुड में वेतन समानता को लेकर भी अपनी राय सामने रखी।

जब सलमान से ज्यादा फीस मिलने पर हुआ सवाल

सलमान से ज़्यादा पैसे मिलने की खबरों के बारे में पूछे जाने पर, राजा शिवाजी की अभिनेत्री ने कहा, “यह काफी हद सप्लाई और डिमांड पर निर्भर करता है। पैसे की बात करें तो यह एक सीधा-सादा कारोबार है। एक महिला कड़ी मेहनत कर सकती है, लेकिन अगर प्रोड्यूसर या डायरेक्टर को लगता है कि कोई और बेहतर कीमत देने वाला उसकी जगह ले सकता है, तो उन्हें उस एक्ट्रेस को उतनी ही कीमत देनी पड़ती है जितनी वो देने को तैयार हैं। ऐसे में एक्ट्रेस को यह तय करना होता है कि क्या वह किसी और के लिए काम छोड़ना चाहती है। जब तक महिलाएं एकजुट होकर यह नहीं कहतीं कि हमें यही फीस मिलनी चाहिए, तब तक ऐसा नहीं होगा।”

भाग्यश्री ने आगे कहा, "हमेशा कोई ना कोई ऐसा होगा जो मोलभाव करके पीछे हटने को तैयार होगा। यही स्टैंडर्ड है। ऐसा होता नहीं है, ऐसा होगा भी नहीं। हमेशा कोई ना कोई होगा जो अपने काम और क्राफ्ट से समझौता करने को तैयार होगा। ये बहुत ही अस्थिर मार्केट है। जब आप किसी के साथ काम कर रहे हैं, तो वो सिर्फ पैसों के लिए नहीं होता है, आपको उसके साथ काम करना पसंद भी आना चाहिए। ये एक बिजनेस स्ट्रैटेजी है।

सलमान और भाग्यश्री को कितनी मिली थी फीस?

‘मैंने प्यार किया’ में सलमान खान और भाग्यश्री की फीस की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान को 25 हजार रुपये मिले थे। वहीं, भाग्यश्री को इस ब्लॉकबस्टर के लिए 1 लाख रुपये की फीस मिली थी। फिल्म में आलोकनाथ, रीमा लागू और मोहनीश बहल जैसे कलाकार नजर आए थे।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।