भाग्यश्री के फिल्मी करियर छोड़ने के फैसले पर भड़क गए थे यश चोपड़ा, लगा दी थी डांट

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

फिल्म मैंने प्यार किया से भाग्यश्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया था और सबको वह काफी पसंद आई थीं। लेकिन फिर भाग्यश्री ने कुछ फिल्में करने के बाद यह इंडस्ट्री ही छोड़ दी थी।

भाग्यश्री के फिल्मी करियर छोड़ने के फैसले पर भड़क गए थे यश चोपड़ा, लगा दी थी डांट

भाग्यश्री ने जब अपने फिल्मी करियर को छोड़ा था तब उनके फैंस काफी हैरान हुए थे और उन्हें बहुत बड़ा झटका लगा था। पहली फिल्म मैंने प्यार किया से सलमान खान के साथ सुपरहिट फिल्म देने के बाद भाग्यश्री ने स्टारडम से दूरी बना ली थी। उन्होंने 20 साल की उम्र में शादी करने का फैसला कर लिया था और फिर बिजनेसमैन हिमालय से शादी भी की।

मुझे प्यार और काम में से किसी एक को चुनना था

इस बारे में अब वैरायटी इंडिया से बात करते हुए भाग्यश्री ने कहा, ‘मैं काफी यंग थी और बहुत प्यार में थी। मैं शादी करके परिवार शुरू करना चाहती थी। मुझे लगता है यही हर लड़की का सपना होता है। जब फिल्म रिलीज हुई तो मैं शादीशुदा थी और प्रेग्नेंट थी क्योंकि तब शूट होने और फिल्म के रिलीज में काफी समय लगता था। उस वक्त 20 साल की उम्र में मुझे चुनना था या तो प्यार को या फिर प्यार भूलकर फिल्मों में काम करना। उस वक्त दोनों का साथ होना मुश्किल था।’

इसके बाद भाग्यश्री ने फिर कुछ फिल्मों में काम किया, लेकिन सिर्फ अपने पति के अपोजिट जैसे रैद में है बुलबुल, पायल और त्यागी।

पति के साथ फिल्मों में नहीं किया गया पसंद

भाग्यश्री ने इस पर कहा, ‘मेरे पास कोई आया था और कहा कि वह मेरे और मेरे पति के साथ फिल्म बनाना चाहते हैं। मैंने सोचा क्यों नहीं। यह तो सबसे आसान चीज है करने के लिए। मैंने बिल्कुल नहीं सोचा कि दर्शक क्या फील करेंगे। मुझे उसमें पसंद नहीं किया गया, लेकिन कोई बात नहीं। आप जब यंग होते हैं तो बहुत गलती करते हैं और यह उनमें से एक था। हमने साथ में काफी मजे किए और उस चैप्टर को खत्म कर दिया।’

यश चोपड़ा से पड़ थी डांट

भाग्यश्री ने यह भी बताया कि उस वक्त मेनस्ट्रीम से दूरी लेने के उनके फैसले से कई बड़े फिल्ममेकर निराश हुए थे। वह बोलीं, ‘मुझे यश जी से डांट पड़ी थी। मनमोहन देसाई ने मुझे कहा था कि भाग्यश्री बस हां बोले और मैं कल तुम्हारे साथ फिल्म अनाउंस करंगा।’

भाग्यश्री को नहीं कोई अफसोस

अपने फैसले पर क्या भाग्यश्री को कोई अफसोस है तो इस पर एक्ट्रेस ने कहा, ‘मुझे मेरे फैसलों पर कोई अफसोस नहीं है। लेकिन एक विश है। वे लोग अपने क्राफ्ट के मास्टर थे और उनके साथ काम करके मजा आता। बस अपने फैसलों की वजह से मुझे कुछ दिग्गज फिल्ममेकर्स के साथ काम करने का मौका मैंने खो दिया। लेकिन लाइफ चलती रहती है, आप पीछे नहीं देख सकते।’

भाग्यश्री जब एक्टिव थीं काम में तो ऐसा कहा जाने लगा था कि वह कई लीडिंग एक्ट्रेस को पीछे कर सकती हैं। इस पर भाग्यश्री ने कहा, ‘ये काफी स्वीट मोमेंट था जब जूही चावला ने मुझे कहा अच्छा हुआ तुमने इंडस्ट्री छोड़ दी, नहीं तो तुम...।’

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।