भागम भाग 2 को लेकर क्यों निराश हो रहे हैं फैंस? बोले- फिल्म बंद ही कर दो
भागम भाग 2 को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है। ये खबर गोविंदा के फैंस को निराश करने वाली है। दरअसल, खबर है कि भागम भाग 2 में गोविंदा की जगह अब द फैमिली मैन वाले मनोज बाजपेयी नजर आएंगे।

साल 2006 में गोविंदा, अक्षय कुमार और परेश रावल की फिल्म भागम भाग आई थी। अब इस फिल्म के सीक्वल को लेकर चर्चा है। भागम भाग 2 के सीक्वल में एक बड़े बदलाव का भी अपडेट है। ये बदलाव गोविंदा के फैंस को निराश करने वाला है। दरअसल, खबर है कि भागम भाग 2 में गोविंदा की जगह मनोज बाजपेयी नजर आएंगे। गोविंदा के फिल्म मेंन होने से उनके फैंस काफी निराश हैं।
भागम भाग 2 में नहीं होंगे गोविंदा?
Variety India की रिपोर्ट के मुताबिक, भागम भाग 2 में अक्षय कुमार और परेश रावल तो भागम भाग 2 में नजर आएंगे, लेकिन गोविंदा की जगह फिल्म में मनोज बाजपेयी नजर आएंगे। रिपोर्ट में आगे कहा कि फिल्म की स्क्रिप्ट में एक फ्रेश स्टोरीलाइ होगी। इस फिल्म का शूट अगले महीने से मुबंई में शुरू होगा।
क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स
भागम भाग 2 में गोविंदा के नहीं होने पर गोविंदा के फैंस ने निराशा व्यक्त की है। रेडिट पर एक यूजर ने लिखा- गोविंदा के बिना कैसे चलेगी यार। मनोज बाजपेयी ने तो शायद जापान भी देखा होगा। एक दूसरे यूजर ने लिखा- सॉरी, लेकिन गोविंदा के जैसी कॉमेडी मनोज बाजपेयी कभी नहीं कर सकेंगे। एक ने लिखा- ठीक है, मनोज भी करलेगा अपनी स्टाइल से। एक ने लिखा- मैं गोविंदा को ऑन स्क्रीन पर मिस करता हूं। एक ने लिखा- अच्छो होगा कि अगर भागम भाग 2 को बंद कर दिया जाए, क्योंकि गोविंदा के बिना कोई फिल्म ही नहीं है।
2006 में रिलीज हुई थी भागम भाग
भागम भाग 2 की बात करें तो फिल्म साल 2006 में आई फिल्म भागम भाग का सीक्वल है। भागम भाग एक कॉमेडी थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है और इसे नीरज वोरा ने लिखा है। फिल्म में जैकी श्रॉफ और लारा दत्ता भी नजर आए हैं।
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



