Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडBhabiji Ghar Par Hain Fun On The Run Film To Release On February 2026 release
टीवी के बाद अब थिएटर में दस्तक देगी भाभी जी घर पर है, शुभांगी अत्रे आएंगी नजर

टीवी के बाद अब थिएटर में दस्तक देगी भाभी जी घर पर है, शुभांगी अत्रे आएंगी नजर

संक्षेप:

भाभी जी घर पर हैं शो को काफी पसंद किया जाता है और यही वजह है कि इस शो को अब बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा यानी अब ये शो फिल्म के रूप में आ रही है वो भी दिलचस्प स्टार कास्ट के साथ।

Jan 10, 2026 07:24 am ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भाभी जी घर पर हैं शो कई साल से टीवी पर सबका दिल जीत रहा है। शो के हर किरदार को दर्शकों से खूब प्यार मिला है और अब इस प्यार को और बड़ा करने के लिए फिल्म अब बड़े पर्दे पर आ रही है। भाभी जी घर पर हैं फन ऑन द रन मूवी आ रही है जिसमें इस स्टोरी को थिएटर में दिखाया जाएगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस फिल्म के जरिए फैंस को वही फ्लेवर मिलेगा। फिल्म में वही भाभी जी के साथ विभूती और तिवारी का मस्ती भरा अंदाज दिखेगा। फिल्म में शो के फेमस डायलॉग सही पकड़े हैं और आई लाइक इट भी आपको सुनने को मिलेगा जिससे आपका फिल्म से कनेक्शन बना रहा है।

कौन-कौन आएगा फिल्म में नजर

इंट्रेस्टिंग बात यह है कि फिल्म में अंगूरी भाभी के रोल में शुभांगी अत्रे ही नजर आएंगी। इसमें उनके साथ आसिफ शेख, रोहिताश गौर। इनके अलावा रवि किशन, मुकेश तिवारी और निरहुआ भी नजर आएंगे।

कब रिलीज होगी फिल्म

बता दें कि फिल्म के मेकर्स ने पिछले साल नवंबर में फिल्म की अनाउंसमेंट की थी। भाभी जी घर पर हैं फन ऑन द रन को जी सिनेमा ने प्रोड्यूस किया है और फिल्म 6 फरवरी 2026 को रिलीज होगी।

फिल्म का पोस्टर शेयर कर अब मेकर्स ने लिखा, गली-गली में होगा शोर क्योंकि भाभी जी की सवारी निकल पड़ी है थिएटर्स की ओर।

शुभांगी की फैंस से रिक्वेस्ट

शुभांगी जो अब शो का हिस्सा नहीं हैं। उन्होंने इस पोस्ट पर लिखा, ‘मैं काफी खुशी के साथ आपके साथ अपने स्पेशल प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट कर रही हूं। ये जर्नी आपके प्यार और विश्वास के बिना नहीं हो पाता।’

ये भी पढ़ें:शिल्पा शिंदे के कॉपी वाले स्टेटमेंट पर आया शुभांगी अत्रे का जवाब

उन्होंने आगे लिखा, ‘ये फिल्म हमारे प्यार, पैशन और डेडिकेशन से बनी है जिसे हम बड़े पर्दे पर लेकर आ रहे हैं। हम उन सबके आभार हैं जो हमारी जर्नी के हिस्सा रहे और खासकर आप, हमारी ऑडियंस। प्लीज इस प्रोजेक्ट पर अपना प्यार जरूर दें और हमारी इस जर्नी में साथ रहें। आपका आशीर्वाद इस फिल्म को और स्पेशल बना देगा।’

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

परिचय


सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।