
'बड़े स्केल पर वो...', निरहुआ ने बताया क्यों भोजपुरी सिनेमा को नहीं मिल रही पहचान?
भाभी जी घर पर हैं फिल्म आज यानी 6 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा करेगी इससे जानने में अभी वक्त लगेगा, लेकिन इस बीच फिल्ममें नजर आए निरहुआ ने भोजपुरी सिनेमा को लेकर बात की है।
भाभी जी घर पर हैं सिनेमाघरों में आज यानी 6 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। भाभी जी घर पर हैं में भोजपुरी स्टार निरहुआ भी अहम रोल निभा रहे हैं। निरहुआ एक भोजपुरी स्टार हैं और ये उनकी दूसरी हिंदी फिल्म है। फिल्म की रिलीज के बीच निरहुआ ने भोजपुरी सिनेमा को लेकर बात की है। उन्होंने बताया क्यों भोजपुरी सिनेमा क्यों पिछड़ रहा है। उन्होंने बताया कि भोजपुरी सिनेमा अब भी बजट की कमी से जूझ रहा है।
भोजपुरी सिनेमा के पास है बजट की दिक्कत
जूम से खास बातचीत में निरहुआ ने इस बारे में बात की कि क्यों तेलुगु सिनेमा को ग्लोबल लेवल पर पहचान मिल रही है और वहीं, भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रियता होने के बाद भी उसे उस तरह की पहचान नहीं मिल रही है। निरहुआ ने कहा, "वो फिल्म के बजट का भी दायरा होता है। अगर फिल्म का बजट बहुत ज्यादा है तो बड़े स्केल पर वो फिल्में बना पाते हैं। भोजपुरी में वो नहीं है। बजट की लिमिट है।
भाभी जी घर पर हैं फिल्म पर क्या बोले निरहुआ
इस दौरान निरहुआ ने भाभी जी घर पर हैं पर भी बात की। उन्होंने कहा कि ये फिल्म भारत के सभी दर्शकों को पसंद आएगी। उन्होंने कहा, “चाहे वो मराठी हो, पंजाबी हो, तेलुगु हो, तमेलियन हो या हिंदी हो, सबको पसंद आएगी ऐसी फिल्म है भाभी जी घर पर हैं।”
भाभी जी घर पर हैं पर बन गई फिल्म
भाभी जी घर पर हैं 2 में निरहुआ, रवि किशन, मुकेश तिवारी, आसिफ शेख, रोहिताश्व गौड़ और शुभांगी अत्रे जैसे कलाकार नजर आएंगे। भाभी जी घर पर हैं इसी नाम के टीवी शो पर बनी फिल्म है। भाभी जी घर पर हैं शो की बात करें तो ये टीवी के सबसे पॉपुलर शोज में से एक हैं। शो का पहला एपिसोड साल 2015 में रिलीज हुआ था। इस शो की आईएमडीबी रेटिंग 8.6 है।

लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




