बच्चों के लिए बेस्ट हैं ये फिल्में, किसी में सिखाया गया है परिवार का महत्व तो कोई ईमानदारी की कर रहा है बात

Vartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share

जियोहॉटस्टार और प्राइम वीडिया पर कुछ ऐसी फिल्में मौजूद हैं जो बच्चों के लिए परफेक्ट हैं। इन फिल्मों के जरिए खेल-खेल में बच्चों को बड़ी बड़ी बातें सिखाने की कोशिश की गई है।

बच्चों के लिए बेस्ट हैं ये फिल्में, किसी में सिखाया गया है परिवार का महत्व तो कोई ईमानदारी की कर रहा है बात

गर्मियां आ गई हैं। ऐसे में बच्चे बाहर जाकर खेलने के बजाय घर पर रहकर टीवी देखना या फोन चलाना ज्यादा पसंद करते हैं। इसीलिए हमने कुछ ऐसी फिल्मों की एक लिस्ट तैयार की है, जिन्हें बच्चे देख सकते हैं। इन फिल्मों के जरिए न केवल आपके बच्चों की इंग्लिश बेहतर होगी, बल्कि खेल-खेल में उन्हें जीवन की अच्छी सीख भी मिलेगी। नीचे दी गई सूची में फिल्मों के नाम, उनके ओटीटी प्लेटफॉर्म, आईएमडीबी (IMDb) रेटिंग और उनसे मिलने वाली शिक्षा के बारे में बताया गया है।

जूटोपिया (Zootopia 2016)

आईएमडीबी रेटिंग- 8

कहां देख सकते हैं‌‌? - जियोहॉटस्टार

क्या सीख मिलेगी? - इस फिल्म की कहानी से ये सिखाने की कोशिश की गई है कि किसी इंसान के कैरेक्टर इस उसकी पहचान या बैकग्राउंस से नहीं, बल्कि उसके कर्मों से बनता है।

वंडर (Wonder 2017)

आईएमडीबी रेटिंग - 7.9

कहां देख सकते हैं? - अमेजन प्राइम वीडियो

क्या सीख मिलेगी? - इस फिल्म के जरिए समझाया गया है कि अगर आपको सही होने या काइंड होने में से किसी एक को चुनना पड़े तो हमेशा काइंडनेस को चुनें।

हाउ टू ट्रेन योर ड्रैगन (How to Train Your Dragon 2010)

आईएमडीबी रेटिंग - 8.1

कहां देख सकते हैं? - अमेजन प्राइम वीडियो

क्या सीख मिलेगी? - इस फिल्म के जरिए ये सिखाने की कोशिश की गई है कि सिर्फ अपने नजरिए से नहीं, दूसरों के नजरिए से भी चीजों को देखना चाहिए।

द आयरन जाइंट (The Iron Giant 1999)

आईएमडीबी रेटिंग - 8.1

कहां देख सकते हैं? - अमेजन प्राइम वीडियो

क्या सीख मिलेगी? - इस फिल्म की स्टोरी लाइन ये है कि आप वही बनते हैं जो आप बनना चाहते हैं। यह बच्चों को सिखाती है कि वे दूसरों की उम्मीदों या अपनी परिस्थितियों से बंधे हुए नहीं हैं। वे वो सबकुछ कर सकते हैं जो वो चाहते हैं।

कोको (Coco 2017)

आईएमडीबी रेटिंग - 8.4

कहां देख सकते हैं? - जियोहॉटस्टार

क्या सीख मिलेगी? - इस फिल्म में ईमानदारी और परिवार की इम्पॉर्टेंस पर बात की गई है।

स्पाइडर-मैन: इनटू द स्पाइडर-वर्स (Spider-Man: Into the Spider-Verse 2018)

आईएमडीबी रेटिंग - 8.4

कहां देख सकते हैं? - प्राइम वीडियो

क्या सीख मिलेगी: यह फिल्म आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की सीख देती है। यह बताती है कि कोई भी मास्क पहन सकता है, बस आपको खुद पर विश्वास करने की हिम्मत जुटानी होगी।

नोट: कई बार बच्चे फिल्म में दिया गया मैसेज नहीं समझ पाते हैं। ऐसे में फिल्म खत्म होने के बाद आपको उन्हें उस मैसेज के बारे में समझाना चाहिए।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।