रणबीर कपूर की 'रामायण' से पहले थिएटर्स में आएगी 'वाल्मीकि रामायण', 'बाहुबली' के लेखक ने लिखी है कहानी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Ramayana: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ इस साल दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है, लेकिन इससे पहले थिएटर्स में एक और फिल्म आ रही है जिसका नाम ‘वाल्मीकि रामायण’ है।

Ramayana, Valmiki Ramayana
साल 2026 में 'रामायण' और 'वाल्मीकि रामायण' आएगी

रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट अनाउंस हो गई है। ये फिल्म दिवाली से दो दिन पहले यानी 6 नवंबर के दिन सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। आपको शायद ये बात पता नहीं होगी कि इस फिल्म से पहले भारतीय सिनेमाघरों में महाकाव्य रामायण पर बनी दूसरी फिल्म भी दस्तक देने वाली है। जी हां, इस फिल्म का नाम ‘वाल्मीकि रामायण’ है।

कौन बना रहा है ‘वाल्मीकि रामायण’?

भावना तलवार के निर्देशन में बनी फिल्म 'वाल्मीकि रामायण' 02 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट्स के आधार पर ये फिल्म महर्षि वाल्मीकि द्वारा लिखी गई असली रामायण पर आधारित होगी और उसकी कहानी को बहुत ही सीधे, सच्चे और सुंदर तरीके से पर्दे पर दिखाएगी।

'रामायण' की रिलीज डेट का ऐलान, जानिए कब आ रही है रणबीर कपूर और यश की फिल्म

‘बाहुबली’ के लेखक ने लिखी है स्क्रिप्ट

भावना तलवार के निर्देशन में बन रही इस हिंदी माइथोलॉजिकल ड्रामा फिल्म की कहानी 'बाहुबली' सीरीज के प्रसिद्ध लेखक आनंद नीलकांतन ने लिखी है। जबकि इसके संवाद डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने तैयार किए हैं। इसके अलावा, फिल्म को तकनीकी रूप से मजबूत बनाने के लिए मशहूर सिनेमैटोग्राफर बिनोड प्रधान और ऑस्कर विजेता साउंड डिजाइनर रसूल पुकुट्टी को टीम में शामिल किया गया है। इस फिल्म की खास बात ये है कि इसकी शूटिंग भारत में ही हुई है और ये फिल्म रणबीर कपूर की 'रामायण' से पहले बॉक्स ऑफिस पर पौराणिक कथाओं का एक नया और गहरा अनुभव देने वाली है।

घर में सुंदरकांड पढ़ रहे थे रामायण के शत्रुघ्न, तभी आ गया डायरेक्टर का फोन; फिल्म मिलने की दिलचस्प है कहानी

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के बारे में

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही 'रामायण' में रणबीर कपूर 'भगवान राम', साई पल्लवी 'माता सीता' और यश 'रावण' के किरदार में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को बहुत बड़े बजट में बनाया जा रहा है। फिल्म में तगड़े वीएफएक्स का इस्तेमाल किया गया है और कई सारे बड़े एक्टर्स को कास्ट किया गया है।

रणबीर कपूर ने रबड़ की चप्पलों में की रामायण की शूटिंग, बोले- 'किसी को पता नहीं चलेगा'

बॉक्स ऑफिस क्लैश

‘वाल्मीकि रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘दृश्यम 3’ के साथ क्लैश होने वाला है। वहीं रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर क्लैश हॉलीवुड की बिग बजट फिल्म ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ से होगा।

राम हमारे खून में है…रामायण में मंदोदरी बनने वाली काजल अग्रवाल बोलीं- अब सही समय आ गया है

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडरणबीर की 'रामायण' से पहले आएगी वाल्मीकि रामायण, बाहुबली के लेखक ने लिखी है कहानी