साल 2026 में आएंगी 'रामायण' पर बनी 3 फिल्में, रणबीर कपूर की मूवी से पहले रिलीज होंगी दोनों

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

सितंबर और अक्टूबर में ‘रामायण’ पर आधारित 3 फिल्में रिलीज होने वाली हैं। आइए आपको इन तीनों फिल्मों का नाम, रिलीज डेट और अन्य जानकारियां देते हैं।

रामायण पर आने वाली फिल्में
रामायण पर आने वाली फिल्में

साल 2026 में रामायण पर आधारित एक या दो नहीं, बल्कि तीन बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं। एक फिल्म सितंबर में दस्तक देगी और 2 फिल्में अक्टूबर में आएंगी। दिलचस्प बात ये है कि रामायण पर बनी दो फिल्में, रणबीर कपूर की रामायण पार्ट 1 से पहले रिलीज होंगी। आइए आपको इन तीनों फिल्मों के बारे में डिटेल में बताते हैं।

1. महाकाव्य श्री रामायण कथा – श्री राम की

सबसे पहले 25 सितंबर 2026 को ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा – श्री राम की’ सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अभिषेक सिंह के निर्देशन में बनी यह हिंदी फिल्म रामायण की कहानी को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की कोशिश करती है। फिल्म में देव शर्मा भगवान राम और अंजलि अरोड़ा माता सीता की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म के संवाद और गाने जयदेव जोनवाल ने लिखे हैं, जबकि संगीत देव आशीष ने दिया है।

कैसा है रामायण का पहला गाना 'जय जय राम'? पब्लिक ने कमेंट बॉक्स में सुनाया फैसला

यहां देखिए इसका टीजर

2. वाल्मीकि रामायण

इसके कुछ ही दिनों बाद 2 अक्टूबर 2026 को ‘वाल्मीकि रामायण’ रिलीज होगी। जैसा कि नाम से साफ है, फिल्म का आधार महर्षि वाल्मीकि की रामायण है। इसमें रामायण की कहानी को सिनेमाई अंदाज में पेश किया जाएगा। फिल्म का निर्देशन भावना तलवार ने किया है। मशहूर सिनेमैटोग्राफर बिनोद प्रधान ने फिल्म की सिनेमैटोग्राफी की है। इसकी कहानी और पटकथा आनंद नीलकंठन ने लिखी है, जबकि संवाद डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने लिखे हैं।

रामायण में लंका दहन वाले सीन को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी, मेकर्स ने खेला बड़ा दांव

नोट: अभी तक इसका टीजर या ट्रेलर रिलीज नहीं हुआ है। ऐसे में संभावना है कि इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी जाए।

रामायण – पार्ट I

रामायण पर बनने वाली तीसरी और सबसे बड़ी फिल्मों में नितेश तिवारी की ‘रामायण – पार्ट 1’ शामिल है। यह फिल्म 6 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। नमित मल्होत्रा द्वारा निर्मित इस फिल्म को बड़े स्तर पर बनाया जा रहा है। फिल्म को दो हिस्सों में रिलीज किया जाएगा और इसे भारत के साथ-साथ दुनियाभर के दर्शकों तक पहुंचाने की तैयारी है।

स्टार कास्ट: फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी। वहीं रवि दुबे लक्ष्मण और सनी देओल हनुमान की भूमिका निभा रहे हैं। यश फिल्म में रावण का किरदार निभाएंगे। इसके अलावा अरुण गोविल दशरथ, लारा दत्ता कैकेयी, इंदिरा कृष्णन कौशल्या, शीबा चड्ढा मंथरा और रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा के रोल में नजर आएंगी। फिल्म में विवेक ओबेरॉय विद्युतजीव, काजल अग्रवाल मंदोदरी, सुरभि दास उर्मिला, सौरभ सचदेवा मारीच और शोभना कैकसी की भूमिका में हैं।

रणबीर कपूर और सई पल्लवी की फिल्म रामायण के पहले गाने की झलक मेकर्स ने जारी कर दी है।

किसने लिखी है इसकी कहानी? - फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले श्रीधर राघवन और नितेश तिवारी ने तैयार किया है। इसके संवाद नितेश तिवारी और श्रेयस जैन ने लिखे हैं। फिल्म के गाने कुमार विश्वास ने लिखे हैं। वहीं इसके संगीत की जिम्मेदारी ऑस्कर विजेता ए. आर. रहमान और हंस जिमर ने संभाली है।

रामायण

यानी 2026 में दर्शकों को रामायण की कहानी तीन अलग-अलग फिल्मों के जरिए बड़े पर्दे पर देखने का मौका मिलेगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि इनमें से कौन-सी फिल्म दर्शकों के दिल में सबसे खास जगह बना पाती है।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुड2026 में आएंगी रामायण पर बनी 3 फिल्में, रणबीर की मूवी से पहले रिलीज होंगी दोनों