बंटवारा 1947 से पहले इन 4 फिल्मों में काम कर चुके सनी देओल और प्रीति जिंटा, जानें उनका बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

बंटवारा 1947 रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में सनी देओल और प्रीति जिंटा लीड रोल में हैं। बता दें कि दोनों इस फिल्म से पहले भी कई बार साथ में काम चुके हैं।

sunny deol and preity zinta movies
सनी देओल और प्रीति जिंटा की फिल्में

सनी देओल और प्रीति जिंटा की फिल्म आ रही है बंटवारा 1974 जिसे देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। प्रीति इस फिल्म के जरिए काफी सालों बाद कमबैक कर रही हैं बड़े पर्दे पर। लास्ट जो प्रीति की फिल्म थी वो भी सनी के साथ ही थी। सनी और प्रीति इससे पहले 4 फिल्मों में साथ में काम कर चुके हैं तो बताते हैं उनकी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर कैसा था हाल।

फर्ज

फर्ज

साल 2001 में दोनों ने पहली बार साथ में फिल्म फर्ज में काम किया था। इस फिल्म में सनी देओल के साथ प्रीति जिंटा, जैकी श्रॉफ, ओम पुरी, दारा सिंह और मुकेश तिवारी भी थे। यह फिल्म बिलो द एवरेज थी।

द हीरो अ लव स्टोरी ऑफ स्पाई

द हीरो : लव स्टोरी ऑफ स्पाई

इसके बाद दोनों द हीरो लव स्टोरी ऑफ स्पाई में नजर आए थे। यह फिल्म साल 2003 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में दोनों की कैमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था। सनी और प्रीति के साथ फिल्म में प्रियंका चोपड़ा भी थे। लेकिन सनी और प्रीति ने सबका दिल जीत लिया था। हालांकि यह फिल्म एवरेज से भी लो गई थी।

हीरोज

हीरोज

इसके बाद साल 2008 में रिलीज हुई फिल्म हीरोज। इस फिल्म में सनी, प्रीति के अलावा सलमान खान, सोहेल खान, अमृता अरोड़ा, बॉबी देओल, डीनो मोरिया और मिथुन चक्रवर्ती भी थे। यह फिल्म फ्लॉप थी।

भैयाजी सुपरहिट

भैयाजी सुपरहिट

साल 2018 में फिर दोनों फिल्म भैयाजी सुपरहिट में नजर आए थे। इस फिल्म में सनी और प्रीति के साथ अमीषा पटेल और अरशद वारसी भी थे। हालांकि यह फिल्म डिजास्टर थी।

बंटावारा 1947 की कास्ट और डायरेक्टर

फिल्म बंटावार 1947 की बात करें तो पहले इसका नाम लाहौर 1947 था। फिल्म में सनी और प्रीति के अलावा शबाना आजमी और करण देओल भी हैं। फिल्म को राजकुमार संतोषी डायरेक्ट कर रहे हैं। वहीं आमिर खान ने अपने प्रोडक्शन हाउस के तले इसे प्रोड्यूस किया है।

सनी और संतोषी की हिट जोड़ी

राजकुमार संतोषी और सनी भी लंबे समय बाद साथ में वापसी कर रहे हैं। दोनों 90 के दशक के पॉपुलर एक्टर-डायरेक्टर कॉम्बो थे। दोनों ने साथ में घातक, घायल और दामिनी जैसी हिट फिल्में दी हैं। दोनों ने साथ में हिट फिल्में दी हैं तो अब देखते हैं कि बंटवारा 1947 क्या कमाल करती है।

फिल्म 14 अगस्त को रिलीज होने वाली है और इसका इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 से बॉक्स ऑफिस क्लैश है। देखते हैं इस क्लैश में कौन बाजी मारता है।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडबंटवारा 1947 से पहले इन फिल्मों में साथ दिखे सनी-प्रीति, कितनी चली थीं मूवीज