3 साल और 7 कलाकार: कनाडा में कब, क्यों और किन-किन पर चली हैं गोलियां?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

एमी विर्क से पहले कनाडा में पिछले 3 साल में 6 कलाकारों पर गोलियां चली हैं। इन हमलों की गैंगस्टर्स ने जिम्मेदारी भी ली है और वजह भी बताई है।

ammy virk
एमी विर्क से पहले इन पंजाबी सिंगर्स-एक्टर्स पर हो चुके हैं हमले

एमी विर्क के काफिले पर कनाडा में जानलेवा हमला हुआ है। यह पहली बार नहीं है जब किसी भारतीय सिंगर या एक्टर को कनाडा में गोलीबारी का निशाना बनाया गया हो। इससे पहले एपी ढिल्लों, गिप्पी ग्रेवाल, कपिल शर्मा समेत कई भारतीय कलाकारों से जुड़े ठिकानों पर फायरिंग की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इनमें से कुछ हमलों की जिम्मेदारी गैंगस्टर्स ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ली और हमले की वजह भी बताई। आइए जानते हैं इन प्रमुख घटनाओं के बारे में।

एपी ढिल्लों (सितंबर 2024): 1 सितंबर 2024 को कनाडा के वैंकूवर आइलैंड के कोलवुड में मशहूर पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों के घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी। इस दौरान गाड़ियों में भी आग लगा दी गई थी। बाद में लॉरेंस बिश्नोई-रोहित गोदारा नेटवर्क ने सोशल मीडिया के जरिए हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया था। गैंग ने इसे एपी ढिल्लों के बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के साथ काम करने से जोड़ते हुए बदले की कार्रवाई बताया था।

एपी ढिल्लों

तेजी काहलों (अक्टूबर 2025): पंजाबी सिंगर तेजी काहलों भी कनाडा में हुई गोलीबारी का शिकार हुए थे। फायरिंग के दौरान उनके पेट में गोली लगी थी, हालांकि वह इस हमले में बच गए। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए रोहित गोदारा गैंग से जुड़े लोगों ने हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया था। गैंग की ओर से आरोप लगाया गया था कि तेजी काहलों उसके विरोधी गैंग को पैसे, हथियार और शरण मुहैया करा रहे थे और उसके सदस्यों की मुखबरी कर रहे थे। पोस्ट में उन्हें धमकी भी दी गई थी कि अगर उन्होंने कथित तौर पर ऐसा करना बंद नहीं किया तो अगली बार उन्हें निशाना बनाया जाएगा।

तेजी काहलों

चानी नट्टन (अक्टूबर 2025): सिंगर चानी नट्टन के कनाडा स्थित घर को भी गोलीबारी में निशाना बनाया गया था। लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े गोल्डी ढिल्लों ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया था। पोस्ट में आरोप लगाया गया था कि चानी नट्टन की पंजाबी गायक सरदार खेरा से नजदीकियां बढ़ रही थीं। गैंग की ओर से कथित तौर पर चेतावनी दी गई थी कि जो भी कलाकार सरदार खेरा के साथ काम करेगा या उसके संपर्क में रहेगा, उसे इसके परिणाम भुगतने होंगे।

चानी नट्टन

गिप्पी ग्रेवाल (नवंबर 2023): नवंबर 2023 में वेस्ट वैंकूवर में अभिनेता-सिंगर गिप्पी ग्रेवाल के घर के बाहर गोलीबारी की घटना सामने आई थी। लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने सोशल मीडिया के जरिए इस हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया था। गैंग की ओर से इसे बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के साथ गिप्पी ग्रेवाल के कथित संबंधों को लेकर दी गई चेतावनी बताया गया था।

गिप्पी ग्रेवाल

प्रेम ढिल्लों (4 फरवरी 2025): 4 फरवरी 2025 को कनाडा में पंजाबी सिंगर प्रेम ढिल्लों के घर को निशाना बनाकर फायरिंग की गई थी। इस हमले में घर को नुकसान पहुंचा था, लेकिन किसी के घायल होने की खबर नहीं थी। जयपाल भुल्लर गैंग ने हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा करते हुए दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का भी जिक्र किया था।

प्रेम ढिल्लों

कपिल शर्मा (9 जुलाई 2025): 9 जुलाई 2025 को कनाडा के सरे में कॉमेडियन कपिल शर्मा के काप्स कैफे के बाहर गोलीबारी की गई थी। घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं थी। बिश्नोई गैंग ने सोशल मीडिया के जरिए इस हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया था। मामले में पुलिस ने जांच शुरू की थी।

कपिल शर्मा
Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुड3 साल और 7 कलाकार: कनाडा में कब, क्यों और किन-किन पर चली हैं गोलियां?