फ्लॉप एक्टर के साथ डायरेक्टर ने बनाई ब्लॉकस्टर फिल्म, 4 दिग्गज स्टार्स ने कर दिया था रिजेक्ट, रातोंरात बना सुपरस्टार

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

अमिताभ ने 70s में सुपरस्टार का खिताब हासिल कर लिया था। आज भले ही उनके सिर पर सफल फिल्मों का टैग लगा है, लेकिन एक वक्त ऐसा था, जब उनकी फिल्में लगातार फ्लॉप हो रही थीं। ऐसे में अमिताभ के हाथ एक ऐसी फिल्म लगी, जिसने उनकी किस्मत चमका दी।

फ्लॉप एक्टर के साथ डायरेक्टर ने बनाई ब्लॉकस्टर फिल्म, 4 दिग्गज स्टार्स ने कर दिया था रिजेक्ट, रातोंरात बना सुपरस्टार

बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन इंडस्ट्री के उन स्टार्स में से हैं, जिन्होंने अपने करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। आज वो जिस मुकाम पर हैं वहां तक पहुंचना हर किसी के बस की बात नहीं हैं। अमिताभ ने 70s में सुपरस्टार का खिताब हासिल कर लिया था। आज भले ही उनके सिर पर सफल फिल्मों का टैग लगा है, लेकिन एक वक्त ऐसा था, जब उनकी फिल्में लगातार फ्लॉप हो रही थीं। ऐसे में अमिताभ के हाथ एक ऐसी फिल्म लगी, जिसने उनकी किस्मत चमका दी। ये फिल्म थी 'जंजीर' (Zanjeer)। इस मूवी में बिग बी ने इंस्पेक्टर विजय का रोल निभाया था। ये फिल्म रिलीज हुई तो थिएटर्स हाउसफुल हो गए थे। बॉक्स ऑफिर पर 'जंजीर' ने इतिहास रच दिया था। लेकिन क्या आप जातने हैं अमिताभ से पहले 'जंजीर' को तीन बड़े सुपरस्टार्स ने ठुकराया था। आइए जानते हैं कौन थे वो तीन दिग्गज?

'जंजीर' के लिए पहली पसंद थे ये चार सुपरस्टार

आपको जानकार हैरानी होगी कि 'जंजीर' के लिए अमिताभ बच्चन मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे। उनकी जगह ये फिल्म पहले तीन बड़े सुपरस्टार्स को ऑफर हुई थी, लेकिन सभी ने इसके करने से मना कर दिया था। इसके पीछे एक दिलचस्प किस्सा है। ये फिल्म सबसे पहले धर्मेंद्र, फिर दिलीप कुमार, राज कुमार उसके बाद देवआनंद को ऑफर हुई थी। किसी के पास फिल्म के लिए डेट्स नहीं थी तो किसी को फिल्म की स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई। इसके बाद प्रकाश मेहरा ने अमिताभ बच्चन को इस फिल्म के लिए फाइनल किया। इस फिल्म ने अमिताभ को रातोंरात सुपरस्टार बना दिया।

जंजीर

आईए जानते हैं आखिर धर्मेंद्र ने क्यों ठुकराई 'जंजीर'?

उन दिनों धर्मेंद्र ने 9 हजार रुपये में 'जंजीर' की स्क्रिप्ट मशहूर राइटर जोड़ी सलीम खान और जावेद अख्तर से खरीदी थी। वह फिल्म को तुरंत नहीं बनाना चाहते थे और फिर उन्होंने 55 हजार रुपये में डायरेक्टर-प्रोड्यूसर प्रकाश मेहरा को बेच दी। हालांकि, प्रकाश मेहरा, धर्मेंद्र को लेकर ही 'जंजीर' बनाना चाहते थे, लेकिन किसी वजह से फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाए। डायरेक्टर और प्रोड्यूसर प्रकाश मेहरा ने 'जंजीर' की कहानी को पर्दे पर उतारने के लिए मशहूर लेखक जोड़ी सलीम-जावेद के साथ काम किया। 'टाइम्स ऑफ इंडिया' की रिपोर्ट के मुताबिक, धर्मेंद्र ने इस फिल्म में काम करने की इच्छा जताई थी। हालांकि, शेड्यूल की दिक्कतों के कारण धर्मेंद्र उस समय यह प्रोजेक्ट नहीं कर पाए। इसके बाद प्रकाश मेहरा ने दूसरे विकल्पों पर विचार किया।

देव आनंद और धर्मेंद्र के बाद

जब धर्मेंद्र इस प्रोजेक्ट से नहीं जुड़ पाए, तो प्रकाश मेहरा ने मुख्य भूमिका के लिए देव आनंद के बारे में सोचा। हालांकि, जब देव आनंद ने फिल्म में गाने जोड़ने का सुझाव दिया, तो प्रकाश मेहरा ने किरदार की असलियत को समझते हुए एक अलग दिशा में आगे बढ़ने का फैसला किया। देव आनंद और धर्मेंद्र के साथ कोशिशें नाकाम रहने के बाद, प्रकाश मेहरा ने राजकुमार को स्क्रिप्ट दिखाई, लेकिन एक्टर ने हैदराबाद में शूटिंग करने की शर्त रखी, जो मुमकिन नहीं हो पाया। इसके बाद दिलीप कुमार के नाम पर भी विचार किया गया, लेकिन उन्होंने भी मना कर दिया।

इस तहर अमिताभ के हाथ लगी 'जंजीर'

उस बीच जावेद अख्तर ने प्रकाश मेहरा को 'जंजीर' में हीरो के लिए अमिताभ बच्चन को कास्ट करने की सलाह दी। जावेद ने बिग बी की 'बॉम्बे टू गोवा', 'परवाना' और 'रास्ते के पत्थर' जैसी फिल्में देखी थीं। हालांकि, अमिताभ की ये सभी मूवीज बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई थीं। जावेद ने प्रकाश मेहरा से कहा कि ये कोई मामूली एक्टर नहीं है। इसके बाद 'जंजीर' के लिए अमिताभ बच्चन को कास्ट कर लिया गया। इसे प्रकाश मेहरा ने डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया था। साल 1973 में रिलीज हुई ये फिल्म सुपरहिट हुई और अमिताभ बच्चन फ्लॉप एक्टर से सुपरस्टार बन गए। ये वही फिल्म है जिससे उन्हें 'यंग एंग्री मैन' का टैग मिला था।

'जंजीर' की कास्ट

'जंजीर' में अमिताभ बच्चन के साथ जया बच्चन लीड रोल में नजर आई थीं। इसके अलावा फिल्म में प्राण, ओम प्रकाश, अजीत खान और बिंदू देसाई सहित प्रमुख सितारों ने महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं। 'जंजीर' को IMDb पर 7.5 रेटिंग मिली है। 'जंजीर' की सफलता के बाद, अमिताभ बच्चन ने 'शोले', 'दीवार', 'अमर अकबर एंथोनी', 'त्रिशूल', 'मुकद्दर का सिकंदर', 'काला पत्थर', 'कालिया', 'नसीब', 'नमक हलाल', 'दोस्ताना', 'शक्ति', 'शहंशाह' और 'अग्निपथ' जैसी ब्लॉकबस्टर हिट फिल्में दीं।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।