आमिर खान से पहले इन सितारों ने की दो से ज्यादा कई शादियां, इस एक्टर ने 70 की उम्र में 30 साल छोटी एक्ट्रेस संग बसाया घर
आमिर खान और गौरी स्प्रैट 5 जुलाई को एक इंटिमेट सेरेमनी में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। आमिर अपनी शादी की सेरेमनी को काफी सिंपल और प्राइवेट रखेंगे। आमिर ही नहीं उनसे पहले भी कई स्टार्स ने 40 की उम्र के बाद दो से ज्यादा शादियां की है।

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले एक्टर आमिर खान इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। आमिर एक बार फिर से शादी के बंधन में बंधन में वाले हैं। 61 साल की उम्र में आमिर खान गौरी स्प्रैट से तीसरी शादी करने जा रहे हैं। इस शादी को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज बना हुआ है। आमिर ही नहीं उनसे पहले भी कई स्टार्स ने 40 की उम्र के बाद दो से ज्यादा शादियां की है। आइए उन सेलिब्रिटी पर नजर डालते हैं...
इस दिन आमिर करेंगे गौरी संग शादी
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, आमिर खान और गौरी स्प्रैट 5 जुलाई को एक इंटिमेट सेरेमनी में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। आमिर अपनी शादी की सेरेमनी को काफी सिंपल और प्राइवेट रखेंगे। माना जा रहा है कि इस शादी में 100 से 150 लोग ही शामिल होंगे। आमिर और गौरी के परिवार, उनके करीबी दोस्त और इंडस्ट्री के कुछ चेहरे शादी का हिस्सा बन सकते हैं।
गौरी से पहले की इनसे शादी
बता दें कि आमिर खान ने पहली शादी रीना दत्ता के साथ की और साल 2002 में अलग हो गए। रीना से तलाक के बाद भी अपने बच्चों इरा और जुनैद खान की को-पैरेंटिंग जारी रखी। इसके बाद आमिर ने साल 2005 में फिल्ममेकर किरण राव से शादी की और दोनों का बेटा आजाद राव खान हुआ। हालांकि, 2021 में दोनों अलग हो गए।
करण सिंह ग्रोवर
एक्टर करण सिंह ग्रोवर ने भी तीन शादियां की है। साल 2008 में एक्ट्रेस श्रद्धा निगम से शादी की थी, जो 10 महीने में ही टूट गई। दोनों ने 2009 में दोनों का तलाक हुआ। 2012 में टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट से शादी की थी। आखिरकार साल 2014 में दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया। दूसरे तलाक के बाद करण ने बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु से 30 अप्रैल 2016 को शादी कर ली।
संजय दत्त
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर संजय दत्त भी तीन शादियां की है। पहली बार उन्होंने साल रिचा शर्मा से शादी की है। साल 1996 में रिचा का निधन हो गया था। इसके बाद उन्होंने मॉडल रिया पिल्लई से दूसरी शादी की, लेकिन 2005 में दोनों अलग हो गए। इसके बाद उनकी जिंदगी में मान्यता दत्त आईं और 2008 में उन्होंने उनसे शादी कर ली।
कबीर बेदी
बॉलीवुड एक्टर कबीर बेदी ने तो चार शादियां की हैं। कबीर ने पहली शादी प्रोतिमा बेदी से हुई थी। प्रोतिमा के निधन के बाद सुजैन हम्फ्रेस संग शादी की, लेकिन उनकी ये शादी भी नहीं चली। इसके बाद कबीर ने तीसरी शादी निक्की बेदी से की। ये शादी भी टिक नहीं सकी। ऐसे में एक्टर ने सभी को तब हैरान कर दिया जब उन्होंने चौथी शादी। कबीर ने अपने 70वें जन्मदिन पर परवीन दोसांझ से चौथी शादी करके सबको सरप्राइज कर दिया था।
सिद्धार्थ रॉय कपूर
विद्या बालन के पति और जाने माने प्रोड्यूसर सिद्धार्थ रॉय कपूर ने एक्ट्रेस से तीसरी शादी की है। पहली शादी सिद्धार्थ ने अपनी बचपन की दोस्त और फिल्म एडिटर आरती बजाज से हुई थी। दूसरी बाद उन्होंने टीवी प्रोड्यूसर कविता के साथ की। वहीं, सिद्धार्थ की तीसरी शादी विद्या बालन से हुई।
नीलिमा अजीम
जानी-मानी एक्ट्रेस नीलिमा अजीम ने भी तीन बार शादी की है। पहली शादी अभिनेता पंकज कपूर के साथ, दूसरी राजेश खट्टर से और तीसरी रजा अली खान से शादी की, लेकिन ये रिश्ता भी नहीं चला और दोनों का तलाक हो गया।
किशोर कुमार
मशहूर गायक और एक्टर किशोर कुमार ने भी अपने जीवन में 4 शादियां की थीं। किशोर ने पहली शादी रूमा गुहा ठाकुरता से की थी। दूसरी साल 960 में मधुबाला से शादी की, जो 1969 में उनके निधन तक चली। तीसरी शादी योगिता बाली 1976 में शादी की और 1978 में दोनों का तलाक हो गया। वहीं, चौथी शादी किशोर कुमार ने एक्ट्रेस लीना चंदावरकर से की जिनके साथ किशोर कुमार के निधन तक ये साथ रहे।
लेखक के बारे में
Priti Kushwahaप्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।
एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री


