Box Office Day 1: बंटवारा 1947 बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाने से चूकी, आवारापन 2 की कमाई ने चौंकाया

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Batwara 1947 vs Awarapan Day 1: बॉक्स ऑफिस पर आज यानी 14 अगस्त को सनी देओल और इमरान हाशमी की फिल्म का क्लैश देखने को मिला है। आइए जानते हैं पहले दिन किस फिल्म ने मारी बाजी? 

Awarapan 2 and Batwara 1947 Day 1 Box office collection
आवारापन 2 और बंटवारा 1947 का डे 1

14 अगस्त, शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्मों का क्लैश देखने को मिला। आज सनी देओल की बंटवारा 1947 और इमरान हाशमी की आवारापन 2 रिलीज हुई। दोनों ही फिल्में अलग-अलग मायनों में खास हैं। बॉक्स ऑफिस पर इमरान खान की फिल्म ने तो पहले दिन कमाल कर दिखाया, लेकिन सनी देओल की फिल्म फीकी साबित हुई है। आइए जानते हैं पहले दिन किस फिल्म ने की कितनी कमाई?

आवारापन 2 की कमाई ने चौंकाया

आवारापन 2 की बात करें तो पहले दिन की कमाई ने हर किसी को चौंका दिया है।sacnilk.com के मुताबिक, इमरान हाशमी की फिल्म ने पहले शुक्रवार (14 अगस्त) को 20 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है।

आवारापन 2: पहले दिन कितना हुआ फिल्म का कलेक्शन?

रिपोर्ट्स के मुताबित, रात 10 बजे तक इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 ने आज भारत में नेट कलेक्शन 20.71 करोड़ की कमाई की है। वहीं, फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 24.44 करोड़ हुआ है।

आवारापन 2: आज के शोज की ऑक्यूपेंसी

आवारापन 2 के आज के शोज की ऑक्यूपेंसी की बात करें तो सुबह के शो में 22.62 पर्सेंट, दोपहर के शोज में 35.46 पर्सेंट और शाम के शोज की ऑक्यूपेंसी 46 पर्सेंट रही है। रात के शोज का डेटा अभी जारी नहीं किया गया है। इस तरह आज के शोज की एवरेज ऑक्यूपेंसी 35.88 पर्सेंट रही।

बंटवारा 1947: पहले दिन कितना हुआ फिल्म का कलेक्शन?

बंटवारा 1947 की बात करें तो फिल्म पहले दिन आवारापन से काफी पीछे रही। फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 4.66 करोड़ रहा। वहीं, बंटवारा 1947 का ग्रॉस कलेक्शन 5.50 करोड़ रहा। बॉक्स ऑफिस पर बंटवारा 1947 पहले दिन कमाल नहीं दिखा पाई है।

बंटवारा 1947: आज के शोज की ऑक्यूपेंसी

बंटवारा 1947 के शोज की ऑक्यूपेंसी की बात करें सुबह के शोज की ऑक्यूपेंसी 7.54 पर्सेंट रही, दोपहर के शोज की ऑक्यूपेंसी 12.31 पर्सेंट रही और शाम के शोज की ऑक्यूपेंसी 14.54 पर्सेंट रही। रात के शोज का डेटा अभी जारी नहीं किया गया है। इस तरह बंटवारा 1947 के आज के शोज की एवरेज ऑक्यूपेंसी 11.99 पर्सेंट रही है।

आवारापन 2 और बंटवारा 1947 के बारे में

आवारापन 2 इमरान हाशमी की साल 2007 में रिलीज हुई आवारापन का सीक्वल है। साल 2007 में रिलीज हुई आवारापन बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर थी। पर समय के साथ आवारापन कल्ट फिल्म बन गई। हालांकि, आवारापन 2 का हाल आवारापन की तरह बिल्कुल नहीं होने वाला है। पहले दिन के आंकड़े इस ओर साफ इशारा कर रहे हैं।

बंटवारा 1947 की बात करें तो फिल्म को राजकुमार संतोषी ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म के जरिए राजकुमार संतोषी और सनी देओल की जोड़ी करीब 30 साल बाद साथ में काम कर रही है। राजकुमार संतोषी और सनी देओल तीन फिल्मों पर साथ काम कर चुके हैं। तीनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट थीं। अब बंटवारा 1947 बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा पाती है या नहीं, ये देखना दिलचस्प होगा।

(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडबंटवारा 1947 बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाने से चूकी, आवारापन 2 की कमाई ने चौंकाया