Batwara 1947 Twitter Review : सनी देओल की 'बंटवारा 1947' देख क्या बोल रहे हैं लोग, पढ़ें ट्विटर रिव्यू

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

सनी देओल की फिल्म बंटवारा 1947 रिलीज हो गई है और अगर भी फिल्म देखने का सोच रहे हैं तो पहले ये दर्शकों के ट्विटर रिव्यू को पढ़ लीजिए।

batwara 1947 twitter review
बंटवारा 1947 ट्विटर रिनव्यू

सनी देओल की फिल्म बंटवारा 1947 रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर काफी समय से बज था। सनी के साथ फिल्म में प्रीति जिंटा, करण देओल, शबाना आजमी भी हैं। अब अगर आप भी फिल्म देखने का प्लान बना रहे हैं तो आपको बताते हैं ट्विटर रिव्यू के बारे में जो फिल्म देखकर सोशल मीडिया पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। तो चलें देखते हैं क्या रिव्यू दे रहे हैं दर्शक।

लोगों ने ट्विटर रिव्यू पर क्या है

एक ने लिखा, विश्वास करो या नहीं, लेकिन बंटवारा 1947 एक लंबी रेस का घोड़ा है। वहीं एक ने लिखा कि बंटवारा 1947 का फर्स्ट हाफ पावरफल है स्पेशयली पार्टिशन के अनाउंसमेंट के बाद जो रेलवे स्टेशन का सीक्वेंस आता है।

एक ने लिखा कि कितनी खूबसूरत और पावरफुल फिल्म बनाई है राजकुमार संतोशी ने। सनी देओल ने अपने करियर की बेस्ट परफॉर्मेंस दी है। फिल्म का एक्शन सॉलिड है।

वहीं एक ने लिखा कि बंटवारा 1947 सनी देओल के करियर की बेस्ट फिल्म है। गदर से भी बेहतर।

एक ने लिखा कि फिल्म में बहुत चिल्लाना है। सनी देओल के डायलॉग काफी हाई वॉल्यूम में है और ओवर मेलोड्रामा है। स्टोरीलाइन पास्ट में अटकी है और सेकेंड हाफ स्लो है।

वहीं कुछ तो करण और सनी की कैमिस्ट्री काफी पसंद आ रही है। एक ने लिखा कि सनी और करण के बीच की कैमिस्ट्री बिल्कुल रियल लग रही है। दोनों के बीच का बॉन्ड पर्दे पर भी साफ दिख रहा है।

बंटवारा 1947 की टीम

बंटवारा 1947 की बात करें तो फिल्म को राजकुमार संतोषी ने डायरेक्ट किया है। वहीं आमिर खान ने इसे प्रोड्यूस किया है। फिल्म में अली फजल, अभिमन्यु सिंह, कनिका कपूर, खुशी हजारे भी हैं।

बंटवारा 1947 की स्टोरी

इस फिल्म में सनी देओल ने एक मुस्लिम आदमी का किरदार निभाया है जो पार्टिशन के दौरान पाकिस्तान चला जाता है और तभी उसे पता चलता है कि उसके घर में पहले से एक हिंदू महिला है। अब उस महिला को बचाने के लिए जो सनी को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है, उसी पर यह फिल्म है।

आवारापन 2 से बंटवारा 1947 की टक्कर

बता दें कि बंटवारा 1947 से इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 की टक्कर है। दोनों फिल्में 14 अगस्ट को रिलीज हुई हैं। वैसे एडवांस बुकिंग में तो इमरान की फिल्म बाजी मार रही है। लेकिन जब पहले दिन की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट आएगी तब पता चलेगा कि इस टक्कर में कौनसी फिल्म बाजी मारती है।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडसनी देओल की 'बंटवारा 1947' देख क्या बोल रहे हैं लोग, पढ़ें ट्विटर रिव्यू