बंटवारा 1947 का दूसरा टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में नजर आए सनी देओल

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Batwara 1947 teaser 2: सनी देओल की फिल्म बंटवारा 1947 का दूसरा टीजर रिलीज कर दिया गया है। यह फिल्म के पहले टीजर से काफी अलग है और इसमें सनी देओल के एग्रेसिव अवतार की झलक मिलती है।

Batwara 1947 teaser 2

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की अपकमिंग फिल्म 'बंटवारा 1947' का दूसरा टीजर आज रिलीज कर दिया गया है। पहला टीजर जहां इमोशन्स से लबरेज था, वहीं दूसरे टीजर में मेकर्स सनी देओल के गुस्से और दमदार अंदाज को दिखाता है। इसी के साथ दर्शकों को कहानी के बारे में काफी अंदाजा भी मिल जाता है। फिल्म का दूसरा टीजर एक तरफ जहां स्टार कास्ट के लुक दिखाता है, वहीं दूसरी तरफ सनी देओल का दमदार अंदाज इस टीजर में देखने को मिलता है। चाहे एक ही मुक्के में किसी को हवा में उछाल देना हो, या फिर तांके को अकेले रोक देना।

फिल्म के टीजर-2 में क्या दिखाया गया?

आमिर खान प्रोडक्शन्स नाम की इस फिल्म का नाम पहले अलग था, लेकिन फिर आमिर खान के कहने पर इसे बदला गया। फिल्म की कहानी भारत-पाक बंटवारे के दौरान हुए दंगों और बिगड़े माहौल के दौरान नफरत के खिलाफ खड़े हुए एक शख्स की कहानी दिखाती है। बात फिल्म के टीजर की करें तो इसमें सनी देओल के साथ-साथ हमें अली फजल, करण देओल, शबाना आजमी और प्रीति जिंटा की झलक देखने को मिलती है। बैकग्राउंड से एक वॉयस ओवर सनी देओल की आवाज में सुनाई पड़ता है। जिसमें सनी कहते हैं- डर रहे हैं लोग, मर रहे हैं लोग। मैं जीते जी मरना नहीं चाहता।

30 साल पर्दे पर लौट रही है यह जोड़ी

टीजर में भारत-पाकिस्तान बंटवारे के दौरान हिंसा, तोड़फोड़ और आगजनी के सीन दिखाए गए हैं। लोग आपा खो चुके हैं और नफरत में एक दूसरे के खून के प्यासे हो गए हैं। इस सबके बीच सनी देओल किसी तरह अपने परिवार और बाकी लोगों को बचाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। फिल्म का निर्देशन अवॉर्ड विनिंग डायरेक्टर राजकुमार संतोषी कर रहे हैं और यह फिल्म सनी देओल के साथ लंबे वक्त बात उनकी कोई फिल्म है। इससे पहले यह जोड़ी घायल, दामिनी और घातक जैसी फिल्में दे चुकी है। अब 30 साल बाद यह जोड़ी लौट रही है।

'इक्का' के जरिए तारीफें लूट रहे सनी देओल

आमिर खान प्रोडक्शन की इस फिल्म का दर्शकों को बड़ी बेसब्री से इंतजार है। वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में सनी देओल की फिल्म 'इक्का' ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। इसमें सनी देओल एक वकील के किरदार में हैं। उनके साथ अक्षय खन्ना भी हैं जो फिल्म में अहम किरदार निभाते नजर आ रहे हैं। फिल्म में सनी देओल ने एक वकील का किरदार निभाया है जो अक्षय खन्ना का केस लड़ रहा है। फिल्म को ओटीटी पर काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, अब देखना यह है कि सनी देओल जब एक बार फिर से थिएटर्स में लौटेंगे तो उन्हें कैसा रिस्पॉन्स मिलेगा।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।