कब आएगा 'बंटवारा 1947' का टीजर और ट्रेलर? ज्यादा इंतजार नहीं करवाएंगे सनी देओल!
Batwara 1947 Teaser: सनी देओल की इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'बंटवारा 1947' के टीजर-ट्रेलर की रिलीज का इस साल दर्शकों को बड़ी बेसब्री से इंतजार है।

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल ने 'गदर-2' और 'जाट' जैसी धमाकेदार फिल्मों के बाद बॉक्स ऑफिस पर फिर से वही रुतबा हासिल कर लिया है। हाल ही में उनकी मूवी 'इक्का' ओटीटी पर रिलीज हुई है और इसे काफी प्यार मिल रहा है। अब दर्शकों को इंतजार है उनकी सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही अगली बड़ी फिल्म 'बंटवारा 1947' का। भारत-पाक बंटवारे पर आधारित यह मूवी थिएटर्स में 15 अगस्त पर रिलीज होगी, लेकिन उससे पहले इसका टीजर और ट्रेलर दर्शकों का इसके लिए एक्साइटमेंट कई गुना बढ़ा देगा।
कब रिलीज होगा ट्रेलर और टीजर?
इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक इसी महीने की आखिर में इस मूवी का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा। हालांकि टीजर के लिए अब आपको ज्यादा इंतजार नहीं करना है। एक बार फिर 1947 का वो दर्द दर्शकों को महसूस करवाने जा रही यह मूवी अनाउंसमेंट के वक्त से ही सुर्खियों में बनी हुई है। पहला टीजर जब रिलीज हुआ था तो इसने लोगों के होश उड़ा दिए थे। अब खबर है कि 15 जुलाई को फिल्म का दूसरा टीजर रिलीज किया जाएगा। फिल्म में सनी देओल लीड रोल में होंगे और उनके अलावा प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, अली फजल और करण देओल अहम किरदार निभाते नजर आएंगे।
दूसरे टीजर में क्या देखने को मिलेगा?
पहले टीजर में जहां कहानी का इमोशनल पहलू देखने को मिला था, वहीं अब खबर है कि टीजर-2 में हमें सनी देओल एक बार फिर एक्शन अवतार में देखने को मिलेंगे। टीजर में सनी देओल को उस अवतार में दिखाया जाएगा, जहां वह अपने परिवार और घर के अन्य लोगों को बचाने के लिए जान तक दांव पर लगा देंगे। बता दें कि इस मूवी का नाम पहले 'लाहौर 1947' रखा गया था। बाद में आमिर खान ने ही इस मूवी का टाइटल बदलने का सुझाव दिया था जो कि इस फिल्म के प्रोडक्शन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
क्यों चर्चा में सनी देओल की यह फिल्म?
यह फिल्म चर्चा में इसलिए भी है क्योंकि यह नेशनल अवॉर्ड विनर डायरेक्टर राजकुमार संतोषी और सनी देओल की लंबे वक्त बाद कोई फिल्म है। इस जोड़ी ने ऑडियंस को घायल (1990), दामिनी (1993) और घातक (1996) जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। अब लंबे वक्त बाद यह जोड़ी एक बार फिर वापसी करने जा रही है। तकरीबन 30 साल के बाद डायरेक्टर राजकुमार संतोषी और सनी देओल साथ में कोई फिल्म करने जा रहे हैं। हालांकि इसी तरह जब अक्षय कुमार और प्रियदर्शन ने लंबे वक्त बाद भूत बंगला बनाई थी तो यह बुरी तरह पिटी थी।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग


