इमरान हाशमी की आवारापन 2 ने बंटवारा 1947 को हराया, क्या बोले सनी देओल की फिल्म के डायरेक्टर?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

आवारापन 2 और बंटवारा 1947 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। कमाई के मामले में पहले हफ्ते इमरान हाशमी की फल्म आगे निकल गई है। आइए जानते हैं आवारापन 2 की कमाई पर क्या बोले राजकुमार संतोषी। 

Awarapan 2 vs Batwara 1947 Box Office
पहले हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर आवारापन 2 ने मारी बाजी

सनी देओल की बंटवारा 1947 और इमरान हाशमी की आवारापन 2 एक ही दिन पर रिलीज हुई थी। दोनों की बॉक्स ऑफिस टक्कर में इमरान हाशमी की फिल्म पहले दिन से ही बंटवारा 1947 से आगे है। पहले हफ्ते आवारापन 2 ने बंटवारा 1947 से तीन गुना ज्यादा कमाई की है।अब आवारापन 2 की बॉक्स ऑफिस जीत पर बंटवारा 1947 के डायरेक्टर ने बात की है। उन्होंने इमरान हाशमी की फिल्म की टीम को बधाई दी है।

आवारापन 2 की जीत पर क्या बोले राजकुमार संतोषी?

मनी कंट्रोल से खास बातचीत में राजकुमार संतोषी ने कहा कि मैं उन्हें मुबारकबाद दूंगा। उन्होंने कहा, “मैं मुबारकबाद दूंगा। मैं फिर से कहूंगा। आवारापन 2 को लोगों ने पसंद किया है, उसकी सरहाना की है और इसने बहुत अच्छा बिजनेस किया है। मैं इमरान हाशमी, मुकेश भट्ट साहब, विशेष भट्ट और उनके बेटे को बधाई दूंगा। आवारा 2 की पूरी टीम को बधाई।”

आवारापन 2 और बंटवारा 1947 की पहले हफ्ते की कमाई

इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 ने पहले हफ्ते 113.50 करोड़ की कमाई की है। वहीं, दूसरे हफ्ते की शुरुआत (8वें दिन) की बात करें तो फिल्म ने शाम 6 बजे तक 2.31 करोड़ की कमाई की है। sacnilk.com के मुताबिक,फिल्म की पहले हफ्ते और आज की अबतक की कमाई मिलाकर आवारापन का टोटल कलेक्शन 115.81 करोड़ हो गया है।

आवारापन 2 की पहले हफ्ते की कमाई

ये भी पढ़ें: आवारापन 2 की सक्सेस से पाक सिंगर मुस्तफा हुए इमोशनल, बोले- आंखों के सामने…

आवारापन 2कमाई (नेट कलेक्शन)
डे 122 करोड़
डे 233.75 करोड़
डे 326 करोड़
डे 49.25 करोड़
डे 59.75 करोड़
डे 66.75 करोड़
डे 76 करोड़

बंटवारा 1947 की बात करें तो फिल्म ने पहले हफ्ते 50 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू पाई है। फिल्म ने पहले हफ्ते 33.60 करोड़ की कमाई की है। वहीं, आज यानी 8वें दिन फिल्म ने शाम 6 बजे तक सिर्फ 34 लाख की कमाई की है। पहले हफ्ते और आठवें दिन की कमाई की बात करें तो फिल्म का अबतक का टोटल कलेक्शन 33.94 करोड़ हुआ है।

बंटवारा 1947 के पहले हफ्ते की कमाई

ये भी पढ़ें: सनी देओल के मुस्लिम किरदार से बंटवारा 1947 को हुआ नुकसान? डायरेक्टर ने क्या कहा

बंटवारा 1947कमाई (नेट कलेक्शन)
डे 15.75 करोड़
डे 213.50 करोड़
डे 37.25 करोड़
डे 42 करोड़
डे 52.25 करोड़
डे 61.50 करोड़
डे 71.35 करोड़

सनी देओल के मुस्लिम किरदार की वजह से बॉक्स ऑफिस पर पड़ा असर?

बंटवारा 1947 के डायरेक्टर से ये भी पूछा गया कि क्या सनी देओल के मुस्लिम किरदार प्ले करने की वजह से फिल्म की कमाई पर असर पड़ा है? इस सवाल का जवाब देते हुए डायरेक्टर ने कहा- उनका किरदार बहुत ही उचित है। एक एक्टर के तौर पर सनी के लिए एक काफी अलग चुनौती है। वो बहुत उत्साहित थे। हमने इस बारे में सोचा था। बॉर्डर और गदर की उनकी छवि काफी पॉपुलर है। वो एक मजबूत किरदार हैं। वो दुश्मन के इलाके में लड़ते हैं, पाकिस्तान के खिलाफ। लेकिन यहां वो अंक अच्छे मुस्लिम सिकंदर मिर्जा का किरदार निभा रहे हैं। वह कट्टरपंथ के खिलाफ लड़ते हैं।"

ये भी पढ़ें: बंटवारा 1947 के बाद सनी देओल का अगला कदम, बॉक्स ऑफिस पर राज करेंगी ये 6 फिल्में

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडआवारापन 2 ने बंटवारा 1947 को हराया, क्या बोले सनी की फिल्म के डायरेक्टर?