बंटवारा 1947 vs आवारापन 2: पहले दिन किसने मारी बाजी? शाम 4 बजे के आंकड़ों ने सबको चौंकाया

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

‘बंटवारा 1947’ और ‘आवारापन 2’ के डे 1 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं। आइए आपको बताते हैं कि शाम 4 बजे तक किसने कितनी कमाई की।

Awarapan vs Batwara 1947
आवारापन 2 vs बंटवारा 1947

आज सिनेमाघरों में दो बड़ी फिल्में रिलीज हुई हैं। पहली है इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' और दूसरी है सनी देओल की 'बंटवारा 1947'। बॉक्स ऑफिस पर आज से शुरू हुए इस महामुकाबले के शुरुआती रुझान सामने आ गए हैं। शाम 4 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, दर्शकों का पहला प्यार 'आवारापन 2' को मिलता दिख रहा है, जबकि 'बंटवारा 1947' टिकट खिड़की पर अपनी पकड़ बनाने के लिए संघर्ष कर रही है।

'आवारापन 2' की शानदार बोहनी

दर्शकों के बीच लंबे समय से बज बना रही 'आवारापन 2' को देशभर में बंपर ओपनिंग मिली है। आज इस फिल्म के देशभर में 5410 शोज हैं। शाम 4 बजे तक फिल्म ने भारत में 8.01 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है। वहीं ग्रॉस कलेक्शन 9.45 करोड़ तक पहुंच चुका है। ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि रात के शोज में ऑक्यूपेंसी और बढ़ेगी, जिससे फिल्म पहले दिन एक मजबूत स्कोर खड़ा करने में कामयाब रहेगी।

शोज - 4896

ग्रॉस कलेक्शन - 9.45 करोड़

नेट कलेक्शन - 8.01 करोड़

आवारापन 2

'बंटवारा 1947' को रफ्तार की दरकार

ऐतिहासिक और गंभीर विषय पर बनी फिल्म 'बंटवारा 1947' को भी 'आवारापन 2' के बराबर ही स्क्रीन्स मिले हैं, लेकिन फिल्म दर्शकों को खींचने में थोड़ी पिछड़ती दिख रही है। शाम 4 बजे तक फिल्म केवल 1.82 करोड़ का नेट कलेक्शन ही दर्ज कर सकी है। इसका कुल भारत ग्रॉस कलेक्शन 2.15 करोड़ रहा है। फिल्म के इस सुस्त आगाज के बाद अब मेकर्स को वीकेंड पर पॉजिटिव 'वर्ड ऑफ माउथ' से ही बड़ी उम्मीदें हैं।

शोज - 5,177

ग्रॉस कलेक्शन - 2.15 करोड़

नेट कलेक्शन - 1.82 करोड़

बंटवारा 1947

'आवारापन 2' vs 'बंटवारा 1947' का डे1

फिल्मशाम 4 बजे तक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (नेट)
आवारापन 28.01 करोड़ रुपये
बंटवारा 19471.82 करोड़ रुपये

कैसी है 'बंटवारा 1947' और 'आवारापन 2?'

'बंटवारा 1947' की कहानी और स्टार कास्ट की एक्टिंग काफी मजेदार है। फिल्म के गाने भी सुकून देने वाले हैं। हालांकि, करण देओल की एक्टिंग ने फिल्म का मजा किरकिरा कर दिया है। वहीं 'आवारापन 2' की बात करें तो इसकी कहानी घिसी-पिटी, हालांकि फिल्म वन टाइम वॉच जरूर है। अगर आपने 'आवारापन' देखी है और आप इमरान हाशमी के फैन हैं तो आपको ये फिल्म देखनी चाहिए।

दोनों फिल्मों में है खास कनेक्शन

दोनों फिल्मों में एक बात कॉमन है। दरअसल, 'बंटवारा 1947' और 'आवारापन 2', दोनों में शबाना आजमी हैं। एक फिल्म में उन्होंने एक लाचार अम्मा का किरदार निभाया है और दूसरी फिल्म में विलेन के किरदार में नजर आई हैं।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुड'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2'? देखें शाम 4 बजे तक का हैरान करने वाला कलेक्शन