Bandar Box Office Day 7: बॉक्स ऑफिस पर 'बंदर' का बुरा हाल, पांच करोड़ कमाना भी हुआ मुश्किल, टोटल कलेक्शन कर देगा हैरान

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

बॉबी देओल स्टारर फिल्म 'बंदर' एक डार्क क्राइम थ्रिलर फिल्म है। इसमें झूठे आरोपों और सोशल मीडिया ट्रायल जैसे गंभीर मुद्दों को दिखाया गया है। मूवी में बॉबी ने अपनी एक्टिंग के साथ पूरा इंसाफ किया है।

Bandar Box Office Day 7: बॉक्स ऑफिस पर 'बंदर' का बुरा हाल, पांच करोड़ कमाना भी हुआ मुश्किल, टोटल कलेक्शन कर देगा हैरान

Bandar Box Office Collection Day 7: बॉबी देओल इन दिनों फिल्म 'बंदर' की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं। बॉबी की इस फिल्म के रिलीज का दर्शकों ने लंबे वक्त तक इंतजार किया। ऐसे में बॉबी की 'बंदर' 5 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म को क्रिटिक्स और फैंस के अच्छे रिव्यू मिले हैं। मूवी रिलीज के बाद काफी सुर्खियों में रही। फैंस ने फिल्म के कंटेंट और बॉबी देओल की खूब तारीफ की थी लेकिन, फिल्म को जैसी पॉजिटिव माउथ पब्लिसिटी मिली मूवी वैसा बॉक्स ऑफिस पर परफॉर्म कर नहीं पाई। ऐसे में फिल्म के लिए हर दिन लाखों कमाने में पसीने छूट रहे हैं। ऐसे में 'बंदर' के गुरुवार के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। तो चलिए जानते हैं 'बंदर' ने अब तक कितना कमा लिया है।

'बंदर' का हुआ बुरा हाल

बॉबी देओल स्टारर फिल्म 'बंदर' एक डार्क क्राइम थ्रिलर फिल्म है। इसमें झूठे आरोपों और सोशल मीडिया ट्रायल जैसे गंभीर मुद्दों को दिखाया गया है। मूवी में बॉबी ने अपनी एक्टिंग के साथ पूरा इंसाफ किया है। 'बंदर' का रिलीज के साथ ही राम चरण की 'पेड्डी' से सामना हुआ, जिसका नुकसान साफ नजर आ रहा है। वहीं, अब कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' भी रिलीज होने रही है। ऐसे में दोनों के बीच तगड़ा मुकाबला होगा। 'बंदर' ने डे वन पर 0.50 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, अब फिल्म को रिलीज हुए सात दिन हो गए हैं। ऐसे में 'बंदर' के गुरुवार के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। Sacnilk के मुताबिक, 'बंदर' ने 7वें दिन 0.25 लाख रुपये का कलेक्शन कर लिया। ऐसे में 'बंदर' का अबतक का कलेक्शन भारत में 3.65 करोड़ (नेट कलेक्शन) हो गया है। उम्मीद है फाइनल आंकड़े और भी बेहतर होंगे।

डे वाइज देखें 'बंदर' का कलेक्शन

डे 10.50 लाख रुपये
डे 20.95 लाख रुपये
डे 31.00 करोड़ रुपये
डे 40.30 लाख रुपये
डे 50.40 लाख रुपये
डे 60.25 लाख रुपये
डे 70.25 लाख रुपये
टोटल कलेक्शन3.65 करोड़ रुपये

इन फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर टक्कर

बॉबी देओल की 'बंदर' का रिलीज के साथ सबसे बड़ा मुकाबला राम चरण और जाह्नवी कपूर की 'पेड्डी' से रहा है। ये फिल्म 'बंदर' को तगड़ी टक्कर दे रही है। इसके अलावा वरुण धवन की 'है जवानी तो इश्क होना है', मोहनलाल की 'दृश्यम 3', सूर्या की 'करुप्पू' और आयुष्मान खुराना, सारा अली खान की 'पति पत्नी और वो दो' और लक्ष्य लालवानी और अनन्या पांडे की फिल्म 'चांद मेरा दिल' भी सिनेमाघरों में सीना ताने खड़ी है। ऐसे में इसके लिए कॉम्पिटिशन काफी तगड़ा हो गया है।

(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।