Box Office Collection: बॉबी देओल की बंदर की धीमी शुरुआत, अबतक नहीं कमा पाई 1 करोड़

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Bobby Deol Film: बॉबी देओल की फिल्म बंदर सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को पॉजिटिव रिव्यूज मिलने के बावजूद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल दिखा पाने में कामयाब होती नहीं दिख रही है। 

Box Office Collection: बॉबी देओल की बंदर की धीमी शुरुआत, अबतक नहीं कमा पाई 1 करोड़

अनुराग कश्यप की फिल्म बंदर सिनेमाघरों में 5 जून को रिलीज हो चुकी है। यह एक डार्क क्राइम थ्रिलर फिल्म है। फिल्म को सोशल मीडिया पर पॉजिटिव रिव्यूज मिले हैं, लेकिन फिर भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर पाने से चूक रही है। फिल्म अभी 1 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू पाई है। फिल्म ने शुक्रवार को केवल 50 लाख की कमाई की।

शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर कैसा है फिल्म का हाल?

अनुराग कश्यप की फिल्म ने अबतक यानी शनिवार को शाम 7 बजे तक केवल 99 लाख (नेट) की कमाई की है। फिल्म की शनिवार की कमाई (खबर लिखे जाने तक) की बात करें तो फिल्म ने केवल 49 लाख (नेट) की कमाई की है। बंदर के ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 1.18 करोड़ की कमाई की है। अनुराग कश्यप की फिल्म आज रात तक 1 करोड़ का आंकड़ा छू सकती है।

फिल्म में नजर आए हैं ये कलाकार

बंदर में बॉबी देओल ने शानदार एक्टिंग की है। फिल्म में बॉबी देओल के अलावा सान्या मल्होत्रा, सपना पब्बी, सबा आजाद, आमिर अजीज, नागेश सुकांत गोयल और निखिल द्विवेदी जैसे कलाकार नजर आए हैं।

साल 2025 में हुआ था अनुराग कश्यप की फिल्म का प्रीमियर

बंदर का प्रीमियर पिछले साल टोरेंटो फिल्म फेस्टिवल में हुआ था। ये फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित एक फिल्म है। इंटरनेशनली ये फिल्म मंकी इन अ केज के नाम से रिलीज हुई थी। इस फिल्म को अभिषेक बनर्जी और सुदीप शर्मा ने लिखा है। सुदीप को पाताललोक के लिए जाना जाता है।

बॉबी देओल की पांच सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में

बॉबी देओल की फिल्मेंकमाई (नेट)
हाउसफुल 42,05,60,50,000 करोड़
रेस 31,66,15,25,000 करोड़
यमला पगला दीवाना54,93,75,000 करोड़
थैंक्यू45,03,25,000 करोड़
यमला पगला दीवाना 230,77,00,000 करोड़

क्या है बॉबी देओल की बंदर का प्लॉट?

बॉबी देओल की फिल्म के प्लॉट की बात करें तो फिल्म की कहानी समर मेहरा के इर्द-गिर्द घूमती है। समर मेहरा पर उसकी एक्स गायत्री रेप का आरोप लगाती है। समर को पुलिस पकड़ कर ले जाती है। समर के साथ जेल में जो-जो होता है वो इस फिल्म में दिखाया गया है। फिल्म कोई कोर्टू रूम ड्रामा नहीं दिखाती है, बल्कि ये फिल्म जेल में बंद अंडर ट्रायल कैदियों के जीवन को दिखाती है। फिल्म दिखाती है कि कैसे रेप के झूठे केस में फंसे एक आदमी की जिंदगी तबाह हो जाती है और कैसे वो अपनी मानसिक स्थिरता खोने लगता है।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।