धुरंधर 2 ने तोड़ा रिकॉर्ड तो बाहुबली टीम ने ऐसे दी बधाई, नॉर्थ अमेरिका में चल रही है रणवीर की फिल्म की आंधी
आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 ने नॉर्थ अमेरिका में बाहुबली 2 के 9 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़कर अपनी जगह बना ली है। अब इससे खुश होकर बाहुबली टीम ने धुरंधर 2 के मेकर्स को बधाई दी है। ये रिकॉर्ड तोड़ना आसान नहीं था, लेकिन धुरंधर 2 की आंधी चल रही है जिसमें पुराने कई रिकॉर्ड टूट चुके हैं।

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है। कमाई के मामले में इस फिल्म ने पिछली फिल्मों के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। हाल में फिल्म ने बाहुबली 2 के नॉर्थ अमेरिका के 9 साल के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। बाहुबली की दोनों फिल्मों को एसएस राजामौली ने डायरेक्ट किया था। पिछले 9 सालों से नॉर्थ अमेरिका में बाहुबली 2 टॉप पर बनी हुई थी। लेकिन अब धुरंधर 2 आगे निकल गई है। इस खुशी को बाहुबली टीम ने भी सेलिब्रेट किया है और बधाई दी है।
धुरंधर 2 ने तोड़ा बाहुबली 2 का रिकॉर्ड
बाहुबली 2 रिलीज के बाद से नॉर्थ अमेरिका की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म थी।इस फिल्म ने 20 मिलियन डॉलर से ज्यादा का कलेक्शन किया था।पिछले 9 सालों में RRR, पुष्पा 2, जवान जैसी कई शानदार फिल्में आई, लेकिन नॉर्थ अमेरिका में बाहुबली 2 के इस रिकॉर्ड को कोई हिला भी नहीं पाया था। लेकिन अब आदित्य धर की फिल्म ने प्रभास की फिल्म को पीछे छोड़ दिया है। बॉक्स ऑफिस मोजो के मुताबिक रणवीर सिंह की धुरंधर 2 ने नॉर्थ अमेरिका में पेड प्रीव्यू और 11 दिनों में 22 मिलियन डॉलर से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है।
बाहुबली की टीम ने दी बधाई
टीम बाहुबली ने अपने इस रिकॉर्ड के टूट जाने पर धुरंधर 2 के मेकर्स को बधाई दी है। बाहुबली टीम ने X पर बधाई देते हुए लिखा है, ‘आदित्य धर और धुरंधर 2 द रिवेंज की पूरी टीम को बाहुबली 2 के 9 साल पुराने रिकॉर्ड तोड़ने और भारत, अमेरिका और वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस के नए बेंचमार्क सेट करने की बधाई’।
धुरंधर ने छोड़ी छाप
बता दें, धुरंधर 2 ने अब तक भारत में 847।51 करोड़ नेट कलेक्शन कर लिया है। फिल्म ने धुरंधर के 840 करोड़ और पुष्पा 2 के हिंदी वर्जन के कलेक्शन 812 करोड़ को पीछे छोड़ दिया है। आज ये फिल्म यश स्टारर फिल्म KGF का रिकॉर्ड तोड़ने वाली है। रणवीर सिंह की फोल्म 19 मार्च को रिलीज होने के बाद से लगातार कमाई कर रही है। फिल्म की कहानी, एक्टर्स की दमदार परफॉरमेंस और म्यूजिक को ऑडियंस ने बेस्ट बताया है। राम गोपाल वर्मा समेत कई फिल्ममेकर्स ने आदित्य धर के काम की तारीफ की है। कईयों ने रणवीर की इस धुरंधर को उनके करियर की सबसे बेस्ट फिल्म बताया है।
लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


