BAFTA 2026: बाफ्टा में धर्मेंद्र को दी गई श्रद्धांजलि, लाइव परफॉर्मेंस में गाया गया यह सॉन्ग
Dharmendra: बाफ्टा अवॉर्ड्स के दौरान जब स्क्रीन पर धर्मेंद्र की तस्वीर आई तो भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में मौजूद उनके फैंस के लिए भी यह पल भावुक कर देने वाला रहा। पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

79वें ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स (BAFTA) में भारतीय सिनेमा के लिए एक इमोशनल और गर्व से भर देने वाला पल देखने को मिला। लंदन के मशहूर रॉयल फेस्टिवल हॉल में आयोजित हुए इस इवेंट में लीजेंडरी बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र को 'इन मेमोरियम' सेगमेंट में याद किया गया। इस खास सेगमेंट में बीते एक साल में दुनिया को अलविदा कह चुके फिल्म एक्टर्स को श्रद्धांजलि दी जाती है। धर्मेंद्र का नाम जैसे ही स्क्रीन पर आया, भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में मौजूद उनके फैंस के लिए भी यह पल भावुक कर देने वाला रहा। पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
बाफ्टा में धर्मेंद्र को दी गई श्रद्धांजलि
धर्मेंद्र को दी गई इस श्रद्धांजलि के दौरान सिंगर जेसी वेयर ने लाइव परफॉर्मेंस दी और उन्होंने 'द वे वी वर' सॉन्ग गाया। इसी बीच स्क्रीन पर दिवंगत एक्टर्स की तस्वीरें दिखाई गईं। धर्मेंद्र को डायने कीटन, टेरेंस स्टैम्प और वैल किल्मर जैसे इंटरनेशनल स्टार्स के साथ याद किया गया। इस लिस्ट में कैथरीन ओ हारा, रॉब रेनर, जीन हैकमैन, रॉबर्ट डुवॉल, टॉम स्टॉपार्ड, ब्रिजिट बार्डो, लैलो शिफ्रिन और माइकल मैडसन जैसे नाम भी शामिल थे। इतने बड़े इंटरनेशनल स्टेज पर धर्मेंद्र को सम्मानित किया जाना भारतीय फैंस के लिए गर्व और सम्मान की बात रही।
लंबी बीमारी के बाद गुजर गए धर्मेंद्र
मालूम हो कि 24 नवंबर 2025 को धर्मेंद्र का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार मुंबई में ही किया गया और 'इक्कीस' उनकी आखिरी फिल्म थी जिसमें वह बड़े पर्दे पर नजर आए। साल 1935 में लुधियाना में जन्मे धर्मेंद्र ने साल 1960 में आई फिल्म 'दिल भी तेरा हम भी तेरे' से अपने करियर की शुरुआत की थी। शुरुआती दौर में 'बंदिनी', 'आई मिलन की बेला' और 'खामोशी' जैसी फिल्मों से उन्हें पहचान मिली। इसके बाद साल 1966 में आई वो फिल्म जिसने उन्हें सुपरस्टार बना दिया। यह फिल्म थी 'फूल और पत्थर' जिसमें धर्मेंद्र ने लीड रोल प्ले किया था।
यूं चढ़ा धर्मेंद्र के करियर का ग्राफ
इसके बाद धर्मेंद्र ने 6 दशकों से ज्यादा लंबे अपने करियर में कई यादगार फिल्में दीं, जिनमें 'मेरा गांव मेरा देश', 'सीता और गीता', 'चुपके चुपके', 'शोले' और 'यादों की बारात' शामिल हैं। अपनी दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और एक्टिंग के चलते उन्हें 'ही-मैन ऑफ इंडिया' कहा जाने लगा। धर्मेंद्र ने अपने बेटों सनी देओल और बॉबी देओल के साथ 'अपने' और 'यमला पगला दीवाना' सीरीज में काम किया, जिससे वह नई पीढ़ी के दर्शकों से भी जुड़े रहे। धर्मेंद्र अपने पीछे पत्नी प्रकाश कौर और हेमा मालिनी, समेत बच्चों को पीछे छोड़ गए। भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए उन्हें मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


