'नमस्कार...' BAFTA अवॉर्ड्स में हो रही आलिया भट्ट के स्पीच की चर्चा, ग्लोबल स्टेज पर बढ़ाई हिंदी की शान, Video वायरल

Feb 23, 2026 11:00 am ISTPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share

आलिया ने जहां पहली बार BAFTA में किसी अवॉर्ड को प्रजेंट किया। वहीं, फरहान के प्रोडक्शन में बनी मणिपुरी फिल्म 'बूंग' को वहां बेस्ट चिल्ड्रन और फैमिली फिल्म की कैटेगरी में अवॉर्ड भी मिला। लेकिन BAFTA अवार्ड्स में आलिया भट्ट ने अपने एक शब्द से सबका दिल जीत लिया।

'नमस्कार...' BAFTA अवॉर्ड्स में हो रही आलिया भट्ट के स्पीच की चर्चा, ग्लोबल स्टेज पर बढ़ाई हिंदी की शान, Video वायरल

लंदन में कुछ घंटों पहले ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स (BAFTA) का आयोजन हुआ। इस अवॉर्ड शो में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक के तमाम सितारे शामिल हुए। हर किसी ने अपने लुक और ड्रेसिंग सेंस ने खूब लाइमलाइट लूटी। वहीं, इंडिया की तरफ से BAFTA में फरहान अख्तर और आलिया भट्ट वहां पहुंचे। आलिया ने जहां पहली बार BAFTA में किसी अवॉर्ड को प्रजेंट किया। वहीं, फरहान के प्रोडक्शन में बनी मणिपुरी फिल्म 'बूंग' को वहां बेस्ट चिल्ड्रन और फैमिली फिल्म की कैटेगरी में अवॉर्ड भी मिला। लेकिन BAFTA अवार्ड्स में आलिया भट्ट ने अपने एक शब्द से सबका दिल जीत लिया।

BAFTA में आलिया के स्पीच की हो रही चर्चा

दरअसल, आलिया भट्ट ने जैसे ही 'बेस्ट फिल्म नॉट इन इंग्लिश लैंग्वेज' प्रेजेंट करने के लिए लंदन स्टेज पर आईं। उन्होंने प्यार से "नमस्कार" कहकर शुरुआत की बस तब से ही इंटरनेट पर उनको लेकर चर्चा हो रही है। एक्ट्रेस ने आते ही अपनी स्पीच हिंदी में बोलनी शुरू की। हालांकि, बाद में उन्होंने स्टेज पर जो भी बोला उसे इंग्लिश में भी समझाया। होस्ट एलन कमिंग द्वारा इंट्रोड्यूस किए जाने पर, आलिया सिल्वर गाउन में आईं और ऑडियंस को "नमस्कार" कहा। इसके बाद उन्होंने बोला, 'अगला अवॉर्ड एक ऐसी फिल्म के लिए है, जो अंग्रेजी में नहीं है।' इसके बाद उन्होंने शरारत से कहा, 'अभी सबटाइटल्स के लिए हाथ मत बढ़ाओ।' इसके बाद आलिया फिर इंग्लिश में बोलने लगीं।

आलिया बनीं तीसरी इंडियन एक्ट्रेस

आलिया भट्ट का ये वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। साथ ही लाग आलिया की हिंदुस्तानी कल्चर दुनियाभर में फैलाने को लेकर सराहना कर रहे हैं। बता दें कि पहली नहीं, बल्कि तीसरी इंडियन एक्ट्रेस हैं, जिन्हें BAFTA में अवॉर्ड प्रेजेंट करने का मौका मिला। आलिया से पहले प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण BAFTA में अवॉर्ड प्रेजेंट कर चुकी हैं।

आलिया भट्ट का वर्क फ्रंट

आलिया भट्ट के वर्क प्रोफाइल की बात करें तो वो जल्द ही दो बिग बजट फिल्मों में नजर आने वाली हैं। आलिया इन दिनों 'अल्फा' और 'लव एंड वॉर' की शूटिंग में बिजी हैं। फैंस आलिया की इन दोनों फिल्मों के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।