बादशाह ने किया 'रामायण' का रिव्यू, बोले- जटायू वाला सीन दिमाग घुमा देगा
Badshah Review: रैपर बादशाह ने रामायण मूवी देखने के बाद इस पर अपना रिव्यू दिया है। बादशाह ने अपनी पोस्ट में कहा है कि लोगों को यह फिल्म देखने जाना ही होगा।

रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म 'रामायण' बॉक्स ऑफिस पर कल रिलीज होने जा रही है। फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है और 5 नवंबर को जनता इसकी तकदीर का फैसला कर देगी। फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने से पहले इसका वर्ल्ड प्रीमियर लॉस एंजेलिस में किया जा चुका है और फिर मुंबई में बॉलीवुड सेलेब्स के लिए खास स्क्रीनिंग रखी गई। यानि जनता तक इस फिल्म के पहुंचने से पहले ही बॉलीवुड और हॉलीवुड के कई दिग्गज एक्टर्स और फिल्ममेकर्स ये फिल्म पहले ही देख चुके हैं। रैपर बादशाह ने भी यह फिल्म देखने के बाद आज अपना इसके बारे में रिव्यू साझा किया है।
"मेरी आंखों में आंसू आ गए"
रामायण मूवी से जुड़ी एक X पोस्ट को रीट्वीट करते हुए बादशाह ने लिखा, “आपको इसे देखना ही होगा। नमित ने कमाल कर दिया है। हर फ्रेम आपकी सांसें रोक देता है। हर किरदार आपको असली सा लगता है। बावजूद इसके कि हम इस कहानी को बचपन से जानते हैं, मेरी आंखों में आंसू आ गए। अतुलनीय बैकग्राउंड म्यूजिक। रणबीर कपूर, साई पल्लवी, रवी दुबे, यश, लारा दत्ता, अरुण गोविल, रकुल प्रीत सिंह। हर किसी ने कमाल कर दिया है। जटायू वाला सीन आपका दिमाग घुमा देता है।”
बादशाह ने दिया यह स्पॉयलर
नितेश तिवारी की फिल्म रामायण को लेकर यूं तो बहुत ज्यादा प्राइवेसी रखी जा रही है, लेकिन फिर भी बादशाह ने एक स्पॉयलर अपनी पोस्ट में दे ही दिया है। बादशाह ने अपनी पोस्ट में लिखा, "इंतजार कीजिएगा उस पल का जब इसमें धरती अंबर वाली थीम आएगी। तालियां नहीं रुकती हैं। प्लीज जाइए और देखकर आइए।" बता दें कि फिल्म रामायण का म्यूजिक ए.आर.रहमान और हंस जिमर ने दिया है। ट्रेलर और गानों की रिलीज के वक्त से ही इसकी तारीफों के पुल बांधे जा रहे है। अब फिल्म देखकर आने वाले भी इसकी तारीफें करते नहीं थक रहे।
अब कुल 3 पार्ट में रिलीज होगी
करीब 4 हजार करोड़ रुपये की लागत में बनी फिल्म 'रामायण' में आपको मार्वल और अवतार जैसी फिल्मों वाला VFX मिलेगा। लंबे वक्त से भारतीय दर्शक यह शिकायत करते रहे हैं कि बॉलीवुड फिल्मों में उन्हें हॉलीवुड और अन्य देशों की फिल्मों जैसा VFX वर्क देखने को नहीं मिलता है। हालांकि 'रामायण' के मामले में कहानी बिलकुल अलग है। फिल्म के टेक्निकल पहलू पर हजारों टेक्निशियन्स ने काम किया है। फिल्म पहले जहां 2 पार्ट में रिलीज होने जा रही थी, वहीं अब खबर है कि इसे कुल 3 पार्ट में रिलीज किया जाएगा।


