कैंसर से फाइट के बीच बीवी की केयर करते इरफान खान, बेटे बाबिल ने दिखाईं अनदेखी तस्वीरें
बाबिल खान अक्सर अपने दिवंगत पिता इरफान खान की याद में तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। रीसेंटली उन्होंने अपनी मां के साथ बीमार इरफान की फोटो इंस्टाग्राम पर अपलोड की है। इसमें इरफान सुतापा के पैर से कॉर्न निकाल रहे हैं।

दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल खान ने अपने पिता की कुछ अनदेखी तस्वीरें पोस्ट की हैं। ये फोटो इरफान खान के कैंसर ट्रीटमेंट के वक्त की हैं। वह अपनी पत्नी के पैरों से कॉर्न हटा रहे हैं। वह अपने माथे पर फोन बांधकर ये काम कर रहे हैं। इरफान की बीवी के लिए इतनी चिंता और प्यार देखकर बाबिल को फॉलो करने वाले इमोशनल हो रहे हैं।
सुतापा का खयाल रखते इरफान
बाबिल ने इंस्टाग्राम पर लिखा है, 'बाबा के असहनीय पीक कैंसर पीरियड के वक्त ममा के पैरों में कॉर्न हो जाते थे, वह इधर-उधर भागतीं और उनका ध्यान रखती थीं। तो बाबा अपना फोन सिर पर बांधकर इसे लाइट सोर्स की तरह यूज करते और उनके कॉर्न को हटाते थे। वह प्रतिरोध की कड़ी सतह हटाते और प्यार की सॉफ्ट स्किन वापस लाते थे।'
फोटोज ने लोगों को किया इमोशनल
बाबिल के इस पोस्ट पर कई सारे कमेंट्स और लाइक्स हैं। उनके एक फॉलोअर ने लिखा है, 'क्या खूबसूरत याद है। आप जो भी करते हैं, सर उसमें हमेशा रहेंगे।' एक ने कमेंट किया है, 'वह भाग्यशाली हैं कि ऐसा पति मिला।' एक ने लिखा है, 'पार्टनर चले जाते हैं लेकिन उनका प्यार हमेशा रहता है, मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि अगले जन्म में आपके दोनों पेरेंट्स को लंबा वक्त एक-दूसरे के साथ गुजारने का मौका मिले।'
पिता को याद करके परेशान होते हैं बाबिल
बाबिल अक्सर अपने पिता की याद में इमोशनल पोस्ट डालते रहते हैं। उनके कई पोस्ट ऐसे भी होती है कि वेलविशर्स को बाबिल की चिंता हो जाती है। वह अपने पिता से जल्दी मिलने की दुआ भी लिखते रहते हैं। कुछ वक्त पहले बाबिल ने इरफान के साथ अपनी बचपन की तस्वीर पोस्ट की थी। साथ में लिखा था, फिर से शुरुआत करने के लिए आपको याद कर रहा हूं। अपने पैरों को जड़ों से मजबूती से जोड़ रखा है।
कैसे हुई थी इरफान की डेथ
इरफान खान को 2018 में न्यूरोइंडोक्राइन कैंसर हुआ था। यह खबर उनके फैन्स, करीबी और शुभचिंतकों के लिए झटके की तरह थी। इरफान का इलाज चल रहा था और 29 अप्रैल 2020 को वह इस दुनिया में नहीं रहे।
इरफान खान की फिल्में
इरफान खान ने भारतीय फिल्मों सहित अमेरिकन और ब्रिटिश फिल्मों में भी काम किया था। उन्होंने कई अवॉर्ड्स भी जीते। 1988 में इरफान खान ने सलाम बॉम्बे फिल्म से डेब्यू किया था। उनकी पहली हिंदी फिल्म दृष्टि थी। निधन से पहले आखिरी थिएटर रिलीज अंग्रेजी मीडियम थी।
लेखक के बारे में
Kajal Sharmaशॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


