
जब रणवीर सिंह को सरेआम बाबा रामदेव ने उठा लिया था कंधे पर, बोले-सलमान का फोन आया था उसने कहा ये सबको...
5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड ब्रेक कर रही है। 'धुरंधर' के बज के बीच अब बाबा रामदेव ने रणवीर सिंह के लिए कुछ ऐसा कह दिया, जिसे सुनकर आप भी शॉक्ड होने वाले हैं।
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों अपनी ब्लॉकबस्टर मूवी 'धुरंधर' को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। फैंस और क्रिटिक्स ही नहीं रणवीर की 'धुरंधर' की स्टार्स भी जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं। 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड ब्रेक कर रही है। 'धुरंधर' के बज के बीच अब बाबा रामदेव ने रणवीर सिंह के लिए कुछ ऐसा कह दिया, जिसे सुनकर आप भी शॉक्ड होने वाले हैं।
रणवीर के लिए ये क्या बोल गए रामदेव
बाबा रामदेव का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में योग गुरु कहते हैं, 'आज कल एक फिल्म आई है धुरंधर, मेरे से लोगों ने कहा कि बाबा अपने जिसको उठाया था हिट हो गई उसकी फिल्म। मैंने कहा कि मैंने तो सच में उसको उठाया था। मुझे नहीं पता था वो उस वक्त बाजीराव मस्तानी बनाकर आया था। मेरे से कहा बाबा आ जाओ बाबा आ जाओ कहकर चिल्लाने लगा और गुर्राकर बोल रहा था। मैंने कहा कि हम दुबले-पतले जरूर हैं, लेकिन तेरे को ऐसा उठाकर फैंकेगे न कि पता नहीं चलेगा। जैसे उसे सात बार घुमाया, बोला बाबा माफ कर दो बाबा नीचे उतार दो। फिर हाथ जोड़कर बैठ गया। ये अचानक दुर्घटना हो गई थी उसके साथ। फिर मेरे पास सलमान खान का फोन आया बोले कि बाबा ये ठीक किया उसके साथ। ये हम लोगों को देखकर जब देखो तब ताल ठोकता रहता है।'
जानें कब हुआ ये सब
बता दें कि दिल्ली में एक इवेंट के दौरान रणवीर सिंह ने बाबा रामदेव को स्टेज पर बुलाया। जहां, उन्होंने बाबा को डांस करने को कहा, लेकिन उन्होंने ये कहते हुए मना कर दिया कि उन्हें नहीं आता। इसके बाद इसके बाद बाजीराव मस्तानी के गाने मल्हारी पर दोनों योगा करने लगे। शुरुआत में रणवीर बाबा के साथ कदम मिला रहे थे लेकिन बाद में उन्होंने हाथ जोड़ लिए और खड़े हो गए। इसके बाद जब रामदेव ने एक्टर से कहा कि मेरे साथ कुश्ती लड़ो तो सिंह ने साफ मना कर दिया। यही नहीं, रणवीर सिंह ने मजाक में कहा कि वो रामदेव की बायोपिक में काम करना चाहते हैं।

लेखक के बारे में
Priti Kushwahaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




