
Box Office: 'बाहुबली' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर देगा हैरान, आ गए कमाई के आधिकारिक आंकड़े
Baahubali The Epic Day 2 Box Office: प्रभास और राणा दग्गुबाती की फिल्म 'बाहुबली - द एपिक' की दूसरे दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ चुके हैं। साथ ही जानिए कि फिल्म का पहले दिन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कितना रहा।
साल 2015 में आई फिल्म 'बाहुबली - द बिगनिंग' और 2017 में आई 'बाहुबली - द कनक्लूजन' ब्लॉकबस्टर हिट रही थीं। इन दोनों ही फिल्मों को इतना पसंद किया गया कि इन्होंने कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। अब राजामौली ने अपनी नई फिल्म लाने से पहले इस कल्ट हिट मूवी के दोनों पार्ट कंबाइन करके एक पार्ट बनाकर री-रिलीज कर दिया है। 'बाहुबली - द एपिक' नाम से रिलीज की गई इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है।

बाहुबली - द एपिक का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
फिल्म की कमाई के आंकड़े जारी करते हुए ट्रेड विशेषज्ञ सुमित काडेल ने अपनी X पोस्ट में बताया कि फिल्म ने पहले ही दिन 18 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया है। एक री-रिलीज मूवी के हिसाब से यह आंकड़ा दमदार है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई के आंकड़े जारी करते हुए सैकनिल्क ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि दूसरे दिन तक फिल्म की कुल कमाई 15 करोड़ 24 लाख रुपये हो चुकी है।
बाहुबली - द एपिक की अभी तक की कमाई
रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म गुरुवार को सिर्फ तेलुगू वर्जन में रिलीज की गई थी और उस दिन इसने सिर्फ 1 करोड़ 15 लाख रुपये कमाए। दूसरे दिन जब इसे बाकी भाषाओं में रिलीज किया गया तो आंकड़े चौंकाने वाले रहे। शुक्रवार को इसकी कमाई 9 करोड़ 40 लाख रुपये रही और खबर लिखे जाने तक शनिवार को यह 4 करोड़ 69 लाख रुपये कमा चुकी है। क्या री-रिलीज के मामले में भी यह फिल्म कोई रिकॉर्ड बना पाएगी? यह भी जल्द ही साफ हो जाएगा। फिलहाल प्रभास और राणा दग्गुबाती स्टारर इस फिल्म की स्क्रीनिंग के वीडियो वायरल हैं।
दोनों फिल्मों का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन
सिनेमाघरों में जाकर लोग इस फिल्म को खूब एन्जॉय कर रहे हैं। कहीं से स्क्रीनिंग के दौरान अग्निशमक चलाए जाने का वीडियो सामने आ रहा है तो कहीं लोग अपने ही अंदाज में किसी खास सीन को खास तरीके से थिएटर्स में एन्जॉय कर रहे हैं। बात दें कि बाहुबली-1 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन तकरीबन 650 करोड़ रुपये रहा था और बाहुबली-2 ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1810 करोड़ रुपये कमाए थे।

लेखक के बारे में
Puneet Parasharलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




