
बाहुबली द एपिक का दूसरे दिन भी कमाल, दो दिन में कमाए इतने करोड़
Baahubali The Epic Day 2 Box Office: बाहुबली द एपिक सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को रिलीज हुए दो दिन हो हए हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने दो दिन में 17 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है।
एस एस राजामौली की फिल्म बाहुबली द एपिक 31 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ये फिल्म बाहुबली 1 और बाहुबली 2 को मिलाकर बनाई गई है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। दो दिन में फिल्म ने भारत में 17 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म को सोशल मीडिया पर भी काफी अच्छा और पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था। फिल्म ने पहले दिन दुनियाभर में 18 करोड़ की कमाई कर ली थी।

फिल्म ने की अबतक कितनी कमाई
sacnilk.com की मानें तो बाहुबली द एपिक ने दूसरे 7 करोड़ की कमाई की थी। पहले दिन फिल्म ने 9.65 करोड़ की कमाई की थी। वहीं, देश के कुछ हिस्सों में फिल्म 30 अक्टूबर को रिलीज हो गई थी। 30 अक्टूबर को फिल्म ने 1.15 करोड़ की कमाई की थी। इस तरह फिल्म ने अबतक 17.80 करोड़ की कमाई की थी।
बाहुबली 1 और 2 का दूसरे दिन का कलेक्शन
प्रभास की बाहुबली 1 की बात करें तो फिल्म ने दूसरे दिन 7.10 करोड़ की कमाई की थी। वहीं, पहले हफ्ते में बाहुबली 1 ने 46.80 करोड़ की कमाई की थी। बाहुबली 2 की बात करें तो फिल्म ने दूसरे दिन 90 करोड़ की कमाई की थी। वहीं, फिल्म ने पहले हफ्ते 539 करोड़ के आसपास की कमाई की थी।
बाहुबली द एपिक का रनटाइम 3 घंटे 45 मिनट है। फिल्म में प्रभास, राणा दग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी और तमन्ना भाटिया अहम किरदार निभाते नजर आए हैं।

लेखक के बारे में
Harshita Pandeyलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




