Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडBaahubali The Epic Box Office Collection Day 4 Prabhash Ek Deewane ki Deewaniyat Thamma Collection
Box Office: वीकेंड के बाद भी जारी है 'बाहुबली: द एपिक' का जलवा, चौथे दिन करोड़ों में छापे नोट

Box Office: वीकेंड के बाद भी जारी है 'बाहुबली: द एपिक' का जलवा, चौथे दिन करोड़ों में छापे नोट

संक्षेप:

'बाहुबली द एपिक' बाहुबली 1 और बाहुबली 2 को मिलाकर बनाई गई है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। एडवांस बुकिंग में भी इसने जमकर नोट छापे हैं। फिल्म को रिलीज हुए आज चार दिन हो गए हैं।

Nov 03, 2025 07:53 pm ISTPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Baahubali The Epic Box Office Collection: एस एस राजामौली की फिल्म 'बाहुबली द एपिक' को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। ये फिल्म 31 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर अपना धमाल मचा दिया है। 'बाहुबली द एपिक' बाहुबली 1 और बाहुबली 2 को मिलाकर बनाई गई है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। एडवांस बुकिंग में भी इसने जमकर नोट छापे हैं। फिल्म को रिलीज हुए आज चार दिन हो गए हैं। ऐसे में अब वीकेंड के बार के यानी सोमवार के शुरुआती कलेक्शन सामने आ चुके हैं, जो बेहद शानदार हैं। तो चलिए देखते हैं इसने कितना कलेक्शन कर लिया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्या रहा वीकेंड के बाद का हाल

प्रभास स्टारर फिल्म 'बाहुबली द एपिक' को फिर से दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। फिल्म को सोशल मीडिया पर भी काफी अच्छा और पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था। 'बाहुबली द एपिक' का रनटाइम 3 घंटे 45 मिनट है। फिल्म में प्रभास, राणा दग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी और तमन्ना भाटिया अहम किरदार निभाते नजर आए हैं। वहीं बॉक्स ऑफिस पर प्रभास की मूवी का आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की हॉरर कॉमेडी 'थामा' और हर्षवर्धन राणे की फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' से मुकाबला है। ऐसे में अब इसके चौथे दिन के शुरुआती कलेक्शन सामने आ चुके हैं। Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, 'बाहुबली द एपिक' ने चौथे दिन खबर लिखने तक 0.97 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इस तरह इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का अभी तक का टोटल कलेक्शन 25.32 करोड़ रुपये हो गया है।

डे वाइज देखें 'बाहुबली द एपिक' का कलेक्शन

डे 0- 1.15 करोड़ रुपये

डे 1- 9.65 करोड़ रुपये

डे 2- 7.25 करोड़ रुपये

डे 3- 6.3 करोड़ रुपये

डे 4- 0.97 करोड़ रुपये (अर्ली रिपोर्ट)

टोटल कलेक्शन- 25.32 करोड़ रुपये (अर्ली रिपोर्ट)

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha
डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में करीब 8 साल से अधिक का अनुभव। मनोरंजन, लाइफ स्टाइल पर काम कर चुकी हूं। कानपुर, मेरठ, रोहतक, जयपुर और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुकी हूं। कानपुर यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। हिन्दुस्तान लाइव से जुड़ने से पहले हिन्दुस्तान प्रिंट मीडिया, दैनिक भास्कर प्रिंट, राजस्थान पत्रिका डिजिटल, गृहलक्ष्मी, दैनिक जागरण डिजिटल जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। पिछले एक साल से प्रीति कुशवाहा लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ी हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।