Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडBaahubali The Epic Box Office Collection Day 3 Prabhash Ek Deewane ki Deewaniyat Thamma Collection
Box Office: 'बाहुबली: द एपिक' की दहाड़ के आगे कांपी 'थामा' और 'एक दीवाने की दीवानियत', तीन दिन में छापे इतने करोड़

Box Office: 'बाहुबली: द एपिक' की दहाड़ के आगे कांपी 'थामा' और 'एक दीवाने की दीवानियत', तीन दिन में छापे इतने करोड़

संक्षेप:

प्रभास स्टारर फिल्म 'बाहुबली द एपिक' को फिर से दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। फिल्म को सोशल मीडिया पर भी काफी अच्छा और पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था। फिल्म ने पहले दिन दुनियाभर में 18 करोड़ की कमाई कर ली थी।

Sun, 2 Nov 2025 09:29 PMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

एस एस राजामौली की फिल्म 'बाहुबली द एपिक' 31 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्जा जमा लिया है। 'बाहुबली द एपिक' बाहुबली 1 और बाहुबली 2 को मिलाकर बनाई गई है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। एडवांस बुकिंग में भी इसने जमकर नोट छापे हैं। फिल्म को रिलीज हुए आज तीन दिन हो गए हैं। ऐसे में अब इसके संडे के शुरुआती कलेक्शन सामने आ चुके हैं, जो बेहद शानदार हैं। तो चलिए देखते हैं इसने कितना कलेक्शन कर लिया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

संडे को गाड़े झंडे

प्रभास स्टारर फिल्म 'बाहुबली द एपिक' को फिर से दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। फिल्म को सोशल मीडिया पर भी काफी अच्छा और पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था। फिल्म ने पहले दिन दुनियाभर में 18 करोड़ की कमाई कर ली थी। वहीं, दूसरे दिन इसने 9.65 करोड़ रुपये कमाए। तीसरे दिन फिल्म ने 7.3 करोड़ रुपये छापे। ऐसे में अब 'बाहुबली द एपिक' के संडे के शुरुआती कलेक्शन सामने आ चुके हैं। Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, 'बाहुबली द एपिक ने तीसरे दिन खबर लिखने तक 4.17 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इस तरह इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का अभी तक का टोटल कलेक्शन 22.27 करोड़ रुपये हो गया है।

इन दो फिल्मों से टक्कर

बता दें कि 'बाहुबली द एपिक' का रनटाइम 3 घंटे 45 मिनट है। फिल्म में प्रभास, राणा दग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी और तमन्ना भाटिया अहम किरदार निभाते नजर आए हैं। वहीं बॉक्स ऑफिस पर प्रभास की मूवी का आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की हॉरर कॉमेडी 'थामा' और हर्षवर्धन राणे की फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' से मुकाबला है।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha
डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में करीब 8 साल से अधिक का अनुभव। मनोरंजन, लाइफ स्टाइल पर काम कर चुकी हूं। कानपुर, मेरठ, रोहतक, जयपुर और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुकी हूं। कानपुर यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। हिन्दुस्तान लाइव से जुड़ने से पहले हिन्दुस्तान प्रिंट मीडिया, दैनिक भास्कर प्रिंट, राजस्थान पत्रिका डिजिटल, गृहलक्ष्मी, दैनिक जागरण डिजिटल जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। पिछले एक साल से प्रीति कुशवाहा लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ी हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।