'धुरंधर 2' ने तोड़ा साउथ की इस ब्लॉकबस्टर फिल्म का 9 साल पुराना रिकॉर्ड, 'नॉर्थ अमेरिका' में की थी सबसे ज्याद कमाई
रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर भी जमकर बवाल काट रही है। यही नहीं, इसकी रफ्तार धीमी होने के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं। रणवीर सिंह स्टारर यह फिल्म नए रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में है।

आदित्य धर की 'धुरंधर' फ्रैंचाइजी इस वक्त काफी सुर्खियों में बनी हैं। 'धुरंधर:द रिवेंज' 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस मूवी में हमजा के रोल में रणवीर को काफी पसंद किया जा रहा है। रणवीर के अलावा फिल्म में संजय दत्त, आर माधवन, राकेश बेदी जैसे कलाकार लीड रोल में हैं। रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर भी जमकर बवाल काट रही है। यही नहीं, इसकी रफ्तार धीमी होने के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं। रणवीर सिंह स्टारर यह फिल्म नए रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में है। 'धुरंधर 2' अब साउथ की इस ब्लॉकबस्टर फिल्म का नौ साल पुराना रिकॉर्ड ब्रेक करने के बेहद करीब पहुंच गई है। आइए जानते हैं कौन सी है वो फिल्म?
तोड़ दिया 9 साल पुराना रिकॉर्ड?
हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि एसएस राजामौली की प्रभास स्टारर फिल्म 'बाहुबली 2: द कंक्लूजन' है। 'धुरंधर 2' इसके 9 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ने के बेहद करीब पहुंच गई है। वेंकी बॉक्स ऑफिस ने बताया कि धुरंधर 2 ने 'नॉर्थ अमेरिका में अब तक की सबसे ज्यादा कमाई' (new all-time North America gross) का नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है, और दावा किया है कि 'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड पहले ही टूट चुका है।
'बाहुबली 2' के प्रोड्यूसर ने रिकॉर्ड तोड़ने पर दी प्रतिक्रिया
'धुरंधर 2' के रिकॉर्ड तोड़ने की खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए, बाहुबली के प्रोड्यूसर शोबू यारलागड्डा ने X (पहले ट्विटर) पर लिखा, 'कल मैंने 'धुरंधर:द रिवेंज' देखी और यह कहने की जरूरत नहीं कि मुझे यह बहुत पसंद आई और मैंने फिल्म का खूब आनंद लिया! यह देखकर बहुत खुशी हुई कि यह फिल्म भारत और दुनिया भर में सभी रिकॉर्ड तोड़ रही है और बॉक्स ऑफिस पर नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है! पूरी टीम को बधाई!' इसके साथ ही उन्होंने तालियों वाले इमोजी भी शेयर किया है।
'धुरंधर 2' ने नॉर्थ अमेरिका बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की?
'बाहुबली 2' के नाम नॉर्थ अमेरिका में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म होने का रिकॉर्ड है, जिसने $20 मिलियन से ज्यादा की कमाई की थी। शनिवार शाम तक, 'धुरंधर 2' अभी तक पहली फिल्म और 'बाहुबली 2' की कमाई को पीछे नहीं छोड़ पाई है। Box Office Mojo के अनुसार, 'धुरंधर 2' ने अब तक नॉर्थ अमेरिका में $19.33 मिलियन की कमाई की है। 'धुरंधर' ने इस क्षेत्र में $19.7 मिलियन की कमाई की थी, जबकि, 'बाहुबली 2' ने $20.19 मिलियन से ज्यादा की कमाई की थी। हालांकि, सीक्वल को मिल रही दर्शकों की संख्या को देखते हुए, यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यह बहुत जल्द ही एक नया रिकॉर्ड बना लेगी।
'धुरंधर' के बारे में
'धुरंधर 2' 2025 की हिट फिल्म 'धुरंधर' का सीक्वल है, जो पिछले दिसंबर में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में दिखाया गया था कि कैसे हमजा, पाकिस्तान के लयारी में एक बलूच गैंग में घुसपैठ करके एक आतंकी संगठन को खत्म करता है। इस सीक्वल में इस बात की बैक स्टोरी दिखाई गई है कि कैसे हालात की वजह से जसकीरत, हमजा बन जाता है। रणवीर, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, राकेश बेदी, दानिश पांडोर और अन्य कलाकारों ने इस फिल्म में अपनी पुरानी भूमिकाएं ही निभाई हैं। पहली फिल्म 'धुरंधर' ने दुनिया भर में 1300 करोड़ रुपये की कमाई की थी और दिसंबर में रिलीज होने के तीन महीने बाद भी यह अभी भी सिनेमाघरों में चल रही है। उम्मीद है कि इसका सीक्वल और भी बेहतर प्रदर्शन करेगा।
लेखक के बारे में
Priti Kushwahaप्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।
एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


