TMKOC का एक्टर जिसके सामने फीके पड़ गए थे शाहरुख खान, डायरेक्टर ने खुद आकर दी थी शाबाशी

Jan 18, 2026 10:59 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share

Baadshah Movie Kissa: शाहरुख खान को बॉलीवुड का किंग खान कहा जाता है। हाजिर जवाबी हो या फिर एक्टिंग, शाहरुख खान का हाथ पकड़ना मुश्किल है। लेकिन एक एक्टर ऐसा भी है, जिसने शाहरुख को आउटशाइन कर दिया था।

TMKOC का एक्टर जिसके सामने फीके पड़ गए थे शाहरुख खान, डायरेक्टर ने खुद आकर दी थी शाबाशी

साल 1999 में आई फिल्म बादशाह एक ब्लॉकबस्टर हिट थी। फिल्म में शाहरुख खान ने लीड रोल प्ले किया था और ट्विंकल खन्ना फीमेल लीड रोल प्ले करती नजर आई थीं। महज 14.87 करोड़ रुपये की लागत में बनी इस फिल्म ने 31.60 करोड़ रुपये का कुल बिजनेस किया था। लेकिन क्या आपको पता है कि यही वो फिल्म थी जिसमें 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में अहम किरदार निभाने वाले एक एक्टर ने शाहरुख खान के साथ काम किया था। इतना ही नहीं, उन्होंने शाहरुख खान को एक सीन में आउटशाइन भी कर दिया था।

फिल्म में बहुत बड़ा नहीं था रोल पर..

हम बात कर रहे हैं 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' सीरियल में अब्दुल का किरदार निभाने वाले एक्टर शरद संकला की। शरद का शाहरुख खान की फिल्म में बहुत बड़ा रोल नहीं था, लेकिन जितनी देर के लिए वो सीन में नजर आए, उतनी देर के लिए उन्होंने शाहरुख खान को आउटशाइन कर दिया था। यह बात खुद शरद ने अपने एक इंटरव्यू में बताई थी। मालूम हो कि शरद ने बादशाह मूवी के अलावा वह फिल्म हेरा फेरी में भी काम कर चुके हैं। शरद ने यह किस्सा खुद सुनाया था और बताया था कि उन्हें अपने काम के लिए डायरेक्टर ने खुद सराहा था।

'शाहरुख ने खुद कहा था यह लड़का..'

शरद संकला ने एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान बताया, "मैंने जब बाजीगर की थी तो उसको (शाहरुख खान) को पता नहीं था कि यह कौन करके गया है। यह लड़का कौन है जो मेरा पूरा सीन खा गया। उन्होंने तो बोल भी दिया था अब्बास भाई मस्तान भाई को कि भाई यह सीन मेरा नहीं है। बेसिकली उस वक्त ऐसा हुआ था शूटिंग चल रही थी होराइजन होटल के अंदर। वो कुछ पार्टी का सीक्वेंस था जिसमें शिल्पा शेट्टी का कुछ बर्थडे-वर्थडे होता है। उस वक्त हम लोग नॉर्मल बैठे हुए थे।"

डायरेक्टर ने खुद आकर दी शाबाशी

TMKOC के अब्दुल यानि एक्टर शरद संकला ने बताया कि हम लोग नॉर्मल बैठे हुए थे। मतलब हम और राजू श्रीवास्तव। लेकिन उनको (शाहरुख खान) को कहीं जाना था अगले दिन शूटिंग के लिए। तो इसलिए अब्बास-मस्तान ने फटाफट-फटाफट जितने उसके शॉट्स थे वो ले लिए। अब बारी आई हमारी। हम लोगों ने जब परफॉर्म किया तो हमको सिर्फ और सिर्फ आधा घंटा मिला था। तो जितनी भी हमारी एनर्जी थी, जितना भी हम लोग कर सकते थे मैंने उसी में किया। तो उन्होंने (डायरेक्टर) ने बोला कि मैंने जिंदगी में इतने चार्ली चैप्लिन देखे हैं तेरे जैसा नहीं देखा। शरद ने बताया कि उन्हें निर्देशक ने निजी तौर पर आकर शाबाशी दी थी।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।