जिस मर्जी कंट्री में चला जा…सिंगर बी प्राक को जान से मारने की धमकी, एक हफ्ते में मांगे 10 करोड़
पंजाबी सिंगर बी प्राक को जान से मारने की धमकी दी गई है। विदेशी नंबर से आए वौइस् मैसेज में कहा गया गया है कि अगर एक हफ्ते में 10 करोड़ नहीं दिए गए तो मिट्टी में मिला देंगे। पंजाब की पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बॉलीवुड और पंजाबी सिंगर बी प्राक को जान से मारने की धमकी दी है है। जान के बदले में सिंगर से 10 करोड़ की फिरौती मांगी गई है।सिंगर को पिछले कुछ समय में कई बार कॉल कर धमकी देने की कोशिश की गई। अंत में एक एक वॉइस मैसेज के जरिए पैसों की मांग की गई है। विदेशी नंबर से सिंगर दिलनूर के पास कॉल की गई थी। कॉल करने वाले ने खुद को अरजू बिश्नोई बताया। साथ ही पैसे नहीं देने पर मिट्ठी में मिला देने की बात कही।
बी प्राक को जान से मारने की धमकी
दिलनूर ने इस फिरौती और जान से मारने की धमकी की शिकायत मोहाली पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई है। दिलनूर ने अपनी शिकायत में बताया कि उन्हें 5 जनवरी को दो मिस्ड कॉल आए थे लेकिन उन्होंने इन कॉल्स का जवाब नहीं दिया। अगले दिन 6 जनवरी को विदेश नंबर से फिर से कॉल आया। जब दिलनूर ने फोन उठाया तो उन्हें बातचीत सही नहीं लगी और उन्होंने कॉल तुरंत काट दिया। इसके बाद उन्हें एक वॉइस मैसेज आया जिसमें फिरौती मांगी गई थी।
वॉइस मैसेज में बोला मिट्टी में मिला देंगे
रिपोर्ट के मुताबिक वॉइस मैसेज में कहा गया था, ‘हेलो… अरजू बिश्नोई बोल रहा हूं, उसको बी प्राक को मैसेज कर देना 10 करोड़ रुपए चाहिए। तेरे पास एक हफ्ते का टाइम है। जिस मर्जी कंट्री में चला जा, आसपास इसके साथ वाला कोई भी मिल गया न तो नुकसान कर देंगे। और इसको फेक कॉल मत समझना। मिल के चलेगा तो ठीक, नहीं तो उसको बोल मिट्टी में मिला देंगे’। पंजाब पुलिस के एसएसपी ने तुरंत मामले की जांच शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


