
Thamma OTT Release: इस प्लेटफार्म पर देख सकते हैं आयुष्मान-रश्मिका की हॉरर फिल्म, नवाज़ुद्दीन बने विलेन
आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म थामा की खूब चर्चा हुई है। इस फिल्म को ऑडियंस ने पसंद किया था और अब ये OTT प्लेटफार्म पर पहुंच चुकी है। ये हॉरर और रोमांस से भरी कहानी यहां देखी जा सकती है।
आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म थामा को ऑडियंस ने पसंद किया था। दोनों एक्टर्स की दमदार एक्टिंग और इनके बीच दिखाया रोमांस हिट था। पहली बार दोनों साथ काम करते नजर आए। फिल्म की खासियत नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और उनका अलग अंदाज था। इस बार भी विलेन के किरदार के साथ उन्होंने न्याय किया। फिल्म को मिले-जुले रिएक्शन के बाद भी थामा बॉक्स ऑफिस पर कमाई करने में कामयाब हुई थी। अब बॉक्स ऑफिस पर कमाई करने के बाद अब ये फिल्म OTT प्लेटफॉर्म पर आ गई है।
OTT रिलीज
दिवाली वीकेंड पर रिलीज हुई थामा में आयुष्मान खुराना और रश्मिका की हॉरर रोमांटिक फिल्म रिलीज हुई थी। एक्टर्स की परफॉरमेंस, परेश रावल की शानदार कॉमिक टाइमिंग, नवाजुद्दीन का काम सराहा गया था। थिएटर रिलीज के करीब दो महीने बाद ये फिल्म OTT पर आ गई है। फिल्म आज से ही अमेज़न प्राइम वीडियो पर देखी जा सकती है। फिल्म की प्रोडक्शन कंपनी मैडॉक्स ने एक पोस्ट शेयर कर थामा की OTT रिलीज डेट जानकारी दी है।
फिल्म की कास्ट और एक्टर्स की परफॉरमेंस
आदित्य सरपोतदार के डायरेक्शन इस हॉरर, रोमांटिक फिल्म थामा को दिनेश विजान और अमर कौशिक ने प्रोड्यूस किया है।फिल्म की कहानी आयुष्मान खुराना के किरदार अलोक के इर्द-गिर्द घूमती है, जो गलती से पिशाचों की एक छिपी हुई दुनिया में पहुंच जाता है। इस दौरान एक्टर की मुलाक़ात रश्मिका के किरदार से होती है। कहानी शानदार है और मजबूत तरीके से पेश की गई है। फिल्म में वरुण धवन के भेड़िया किरदार का कैमियो भी है। नोरा फतेही नई आई हैं। मलाइका अरोड़ा का डांस वायरल हुआ था।

लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




