आयुष्मान खुराना, रकुल प्रीत सिंह और सारा अली खान पर फूटा लोगों का गुस्सा, इस वजह से लगा दी क्लास

Sushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

आयुष्मान खुराना, वामिका गब्बी, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ ऐसा हुआ कि लोग उनकी क्लास लगा रहे हैं।

आयुष्मान खुराना, रकुल प्रीत सिंह और सारा अली खान पर फूटा लोगों का गुस्सा, इस वजह से लगा दी क्लास

कई बार एक्टर्स की फोटोज लेने के लिए मीडिया फोटोग्राफर्स ओवर एक्साइटेड हो जाते हैं। वे स्टार्स को कैप्चर करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। अब एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पैपराजी ने आयुष्मान खुराना, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह को कैप्चर करने के लिए वहां मौजूद सिद्धार्थ आलमबायन जो मैशबल इंडिया के होस्ट हैं, उन्हें कुछ ऐसा बोल देते हैं कि ना सिर्फ पैपराजी बल्कि एक्टर्स पर भी लोग गुस्सा कर रहे हैं।

आखिर ऐसा क्या हुआ कि लोगों को आ गया गुस्सा

दरअसल, एक वीडियो सामने आया है जहां पति पत्नी और वो दो की स्टार कास्ट वड़ा पाव खाती है। उनके साथ सिद्धार्थ भी होते हैं। गलती से सिद्धार्थ स्टार्स के सामने आ जाते हैं तो इस पर कई फोटोग्राफर्स उनपर कमेंट करने लगे। कोई बोलने लगा ऐ, हट जाओ। वहीं एक ने तो यह तक कहा कि ये वड़ा पाव को हटाओ।

सिद्धार्थ ने फिर किया रिएक्ट

सिद्धार्थ पहले तो ये सब नजरअंदाज करते हैं। लेकिन फिर बार-बार आ रहे कमेंट पर वह भी अपना आपा खो देते हैं और बोलते हैं कि प्यार से भाई प्यार से...ऐ ऐ मत करो।

लोगों के रिएक्शन

इस वीडियो को एक पेज ने शेयर किया और उस पर लोगों ने खूब कमेंट्स किए। कई तो स्टार्स पर गुस्सा भी कर रहे हैं कि क्यों उन्होंने तभी रिएक्ट नहीं किया। एक ने लिखा कि मुझे पूछना है कि क्यों आयुष्मान, रकुल और सारा इस पर नहीं बोले। एक ने लिखा कि क्यों एक्टर्स ऐसे मोमेंट पर सपोर्ट नहीं करते हैं।

पति पत्नी और वो 2 कब होगी रिलीज

पति पत्नी और वो दो की बात करें तो यह फिल्म 15 मई को रिलीज हो रही है। पहले यह फिल्म होली पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन फिर मूवी पोस्टपोन होने के बाद अब 15 मई को मूवी रिलीज हो गई है। फिल्म को मुदस्सर अजीज ने डायरेक्ट किया है। इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, वामिका गब्बी, रकुल प्रीत सिंह लीड रोल में हैं। यह साल 2019 की फिल्म पति पत्नी और वो का सीक्वल है।

पहला पार्ट था हिट

पहले पार्ट में जहां कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे लीड रोल में थे। पहले पार्ट को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।

बता दें कि पति पत्नी और वो 2 को लेकर ऐसे दावे किए जा रहे थे कि यह फिल्म बेवफाई को प्रमोट कर रही है। लेकिन आयुष्मान ने इसे साफ मना किया और कहा कि मैं कभी गलत सब्जेक्ट को सपोर्ट नहीं करने वाला। हम पति पत्नी और वो 2 के जरिए बवफाई को प्रमोट नहीं कर रहे हैं। इतना ही नहीं मेरा किरदार प्रजापति पांडे तो फिल्म में ग्रीन फ्लैग है जो अपनी पत्नी को बहुत प्यार करता है।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।