लॉकडाउन में दारू दे दी', आयुष्मान ने खींची रकुल प्रीत की टांग, बताया पति से कैसे मिली 'वाइब'
आयुष्मान खुराना, रकुल प्रीत सिंह, सारा अली खान और वामिका गब्बी इन दिनों अपनी फिल्म पति पत्नी और वो दो के प्रमोशन में व्यस्त हैं। प्रमोशन के लिए पहुंचे एक इंटरव्यू में आयुष्मान खुराना ने रकुल प्रीत की टांग खिंचाई की।

आयुष्मान खुराना, रकुल प्रीत सिंह, सारा अली खान और वामिका गब्बी की फिल्म पति-पत्नी और वो दो हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म की स्टार कास्ट अपनी फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। ऐसे ही एक प्रमोशनल इंटरव्यू में रकुल प्रीत से सवाल हुआ कि उनकी वाइब कैसे अपने पति जैकी भगनानी से मिली? सवाल सुनते ही रकुल से पहले आयुष्मान खुराना ने रकुल प्रीत की टांग खींचते हुए कहा- लॉकडाउन में दारू दे दी थी।
आयुष्मान खुराना ने खींची रकुल प्रीत की टांग
फिल्म की स्टार कास्ट सिद्धार्थ कनन के पॉडकास्ट में पहुंची। वहां, सिद्धार्थ कनन ने एक-एक करके सभी स्टार्स से पूछा कि उन्हें अपने पार्टनर में क्या चाहिए वाइब मैच करने के लिए? इसी सिलसिले में रकुल प्रीत से पूछा गया कि उनकी वाइब कैसे जैकी भगनानी से मैच हुई? इस पर आयुष्मान खुराना ने रकुल प्रीत की टांग खिंचाई की और कहा कि जैकी ने रकुल को लॉकडाउन में दारू दी थी। वहां से इनकी वाइब मैच हुई।
पहली मुलाकात के 8 महीने बाद पहली डेट पर गए थे रकुल और जैकी
रकुल प्रीत जवाब देने वाली होती हैं कि तभी आयुष्मान खुराना मजाकिया अंदाज में बोलते हैं- शराब दे दी। लॉकडाउन में दारू दे दी इसको। वामिका ने आयुष्मान खुराना की बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि इनको शराब दी, लेकिन इन दोनों ने ही नहीं पी। इसके बाद रकुल प्रीत ने बताया कि लॉकडाउन में उन्होंने जैकी से दारू की बोतल उधार ली थी। इस किस्से के 8 महीने के बाद रकुल और जैकी अपनी पहली डेट पर गए थे।
रकुल ने बताया क्यों मिली जैकी से वाइब?
इसके बाद रकुल ने कहा, इसको समझाना मुश्किल होगा कि कैसे हमारी वाइब मैच हुई, लेकिन हमारी वाइब मैच हुई, हमारे विचार एक जैसे हैं। हम जिस तरह जीवन को देखते हैं, तो बहुत सारी चीजें हैं।
कैसे हुई थी रकुल और जैकी की पहली मुलाकात
बता दें, रकुल प्रीत ने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि वो दोनों पड़ोसी थे। लॉकडाउन में दोनों की मुलाकात एक कॉमन दोस्त के जरिए हुई। दरअसल, रकुल के भाई को अपनी बर्थडे पार्टी के लिए शराब चाहिए थी। उन्होंने अपने दोस्त से उसके बारे में पूछा। उनके दोस्त ने रकुल को जैकी से मिलवाया और जैकी ने रकुल प्रीत को तब शराब की बोतल दी थी।
साल 2024 में कपल ने रचाई थी शादी
रकुल प्रीत और जैकी भगनानी की शादी 21 फरवरी, 2024 को गोवा में हुई थी। दोनों ने सिख और सिंधी रीति-रिवाजों से शादी रचाई थी। दोनों की शादी में बॉलीवुड के कई फेमस चेहरे- अक्षय कुमार, शाहिद कपूर और टाइगर श्रॉफ जैसे सितारे पहुंचे थे।
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


