‘आवारापन 2’ में हैं वामिका गब्बी के रियल भाई, शाहरुख खान की ‘जीरो’ में भी आ चुके हैं नजर

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Awarapan 2: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ में वामिका गब्बी के रियल भाई ने भी काम किया है। आपने पहचाना? शाहरुख खान की ‘जीरो’ में भी नजर आए थे।

awarapan 2
‘आवारापन 2’ में नजर आए वामिका गब्बी के भाई

इमरान हाशमी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'आवारापन 2' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इसी बीच फिल्म की स्टारकास्ट से जुड़ी एक दिलचस्प बात सामने आई है। आपको पता इस फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी के रियल भाई ने मुख्य भूमिका निभाई है? आपने पहचाना? आइए बताते हैं।

इमरान हाशमी से ज्यादा हाइलाइट हुए वामिका गब्बी के भाई

जी हां, 'आवारापन 2' में जोरावर का रोल निभाने वाले अभिनेता कोई और नहीं, बल्कि वामिका गब्बी के रियल भाई पूरन गब्बी हैं। इन्होंने ‘आवारापन 2’ में इतनी कमाल की एक्टिंग की है कि कहीं-कहीं इमरान हाशमी को भी पीछे छोड़ दिया है।

शाहरुख खान की फिल्म में भी दिखा चुके हैं कमाल

पूरन गब्बी कोई नया चेहरा नहीं हैं। इससे पहले भी वे कई बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रह चुके हैं। शाहरुख खान स्टारर 'जीरो' (2018) में पूरन गब्बी ने काम किया था, जहां उनके अभिनय को काफी सराहा गया था। आयुष्मान खुराना की इस चर्चित कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' (2020) में भी वे नजर आ चुके हैं। ‘ब्लैक वारंट’ में भी उन्होंने अपनी एक्टिंग से छाप छोड़ी है।

आवारापन 2

भाई-बहन की जोड़ी का दिखा जलवा

वामिका गब्बी जहां अपनी बेहतरीन अदाकारी से पहले ही दर्शकों के दिलों पर राज कर रही हैं, वहीं अब उनके भाई पूरन गब्बी भी बॉलीवुड में धीरे-धीरे अपनी मजबूत पहचान बना रहे हैं। 'आवारापन 2' में पूरन के किरदार 'जोरावर' को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

कैसी है ‘आवारापन 2’?

‘आवारापन 2’ में इमरान हाशमी और पूरन गब्बी के साथ-साथ दिशा पटानी, पूरन गब्बी, शबाना आजमी भी हैं। इस फिल्म को लाइव हिन्दुस्तान ने 3 स्टार्स दिए हैं। हमने दो स्टार्स इसलिए कम किए हैं क्योंकि इसकी कहानी काफी घिसी-पिटी है। पूरा रिव्यू पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडआवारापन-2 में हैं वामिका गब्बी के रियल भाई, शाहरुख की जीरो में भी आ चुके हैं नजर