Awarapan 2 X Review: फिर लोगों के सिर चढ़कर बोला इमरान हाशमी का जादू, फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने वालों ने दिया रिव्यू

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

'आवारापन 2' रिलीज होते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स यूजर्स ने फर्स्ट डे फर्स्ट शो का रिव्यू दे दिया है। तो चलिए जानते हैं लोगों को कैसी लगी 'आवारापन 2'?

Awarapan 2 Review
आवारापन 2 देखने वालों ने दिया रिव्यू

Awarapan 2 X Review In Hindi: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'आवारापन 2' के रिलीज को लेकर बीते काफी वक्त से सुर्खियों में रहे। 'आवारापन 2' के थिएटर रिलीज का इमरान के फैंस को काफी इंतजार था। ऐसे में अब इमरान की 'आवारापन 2' आज यानी 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है।

शिवम पंडित के रूप में एक बार फिर से पर्दे पर हुई वापसी

2007 की कल्ट क्लासिक आवारापन के बाद इमरान हाशमी की शिवम पंडित के रूप में एक बार फिर से पर्दे पर वापसी हुई है। मूवी के गाने भी चर्चा में बने हुए हैं। 'आवारापन 2' को लेकर इतनी चर्चा थी की बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को एडवांस बुकिंग के मामले में खूब प्यार मिल रहा था। ऐसे में अब हर किसी को इसके ओपनिंग डे कलेक्शन का बेसब्री से इंतजार है। वहीं, अब फिल्म रिलीज होते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स यूजर्स ने फर्स्ट डे फर्स्ट शो का रिव्यू दे दिया है। तो चलिए जानते हैं लोगों को कैसी लगी 'आवारापन 2'?

'आवारापन 2' देख लोगों ने ट्विटर दिए ऐसे रिव्यू

'आवारापन 2' को एक्स पर मिले जुले रिव्यू मिल रहे हैं। कई लोगों को ये फिल्म काफी पसंद आ रही है, तो कईयों को इसकी कहानी में मजा नहीं आया। ऐसे में एक एक्स यूजर ने लिखा, 'आवारापन 2 का जबरदस्त इंटरवल अभी खत्म हुआ। Pvr लीडो स्क्रीनिंग में 'बेहतरीन'! पहला हाफ जबरदस्त जोश, इमोशन, एक्शन और रोमांचक माहौल से भरा है। कहानी आपको बांधे रखती है और इंटरवल की ओर टेंशन को पूरी तरह से बढ़ाती है।'

एक दूसरा यूजर लिखता है,'भाई शुरू के 20 मिनट में ही आप शिवम पंडित में खो जाओगे, कनेक्ट हो जाओगे।'

एक यूजर ने लिखा, 'आम शुक्रवार (बिना छुट्टी वाले दिन) को इमरान हाशमी की फिल्म के मॉर्निंग शो में 60-70% ऑक्यूपेंसी? क्या मैं 2008-2012 के दौर में हूं? 'आवारापन 2' के लिए दर्शकों का 'आवारापन' असली है। GenZs और Millennials भी मौजूद हैं। चलिए, शुरू करते हैं!'

एक ने लिखा- '#Awarapan2 का वो सीन जिसमें भिक्षु एक बार फिर शिवम को बचाते हैं और बैकग्राउंड में #TeraMeraRishta बजता है, उसे देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं!' कई यूजर्स ने लिखा, इमरान हाशमी ने फाड़ दिया

'आवारापन 2' के बारे में

बता दें इमरान हाशमी स्टारर 'आवारापन 2' साल 2007 में आई फिल्म 'आवारापन 2' का सीक्वल है। इसका निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है। वहीं फिल्म के निर्माता विशेष भट्ट हैं। 'आवारापन 2' को 16 प्लस यूए सर्टिफिकेट दिया गया है। फिल्म के बजट की बात करें तो ये 25 से 30 करोड़ के बीच बताया जा रहा है। मूवी के कास्ट की बात करें तो इसमें इमरान हाशमी के अलावा दिशा पाटनी, शबाना आजमी, सुविंदर विक्की, विजयंत कोहली, अतुल कुमार, अनिरुद्ध रावल और पुरन गब्बी अहम किरदार में नजर आ रहे हैं।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडलोगों के सिर चढ़कर बोला इमरान हाशमी का जादू, फिल्म देखने वालों ने दिया रिव्यू