आवारापन 2 Vs बंटवारा 1947 : इमरान हाशमी की आंधी में सनी देओल हुए पस्त, 4 दिन में दोनों की मूवी ने इतने करोड़ कमाए

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

आवारापन 2 और बंटवारा 1947 की रिलीज को 4 दिन हो गए हैं और अब आपको बताते हैं 4 दिन में फिल्म ने टोटल कितने करोड़ की कमाई कर ली है।

awarapan 2 and batwara 1947 box office collection
आवारापन 2 और बंटवारा 1947 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 और सनी देओल की फिल्म बंटवारा 1947 साथ में 14 अगस्त को रिलीज हुई थी। पहले ही दिन से इमरान हाशमी की फिल्म आगे चल रही है। इतना ही नहीं एडवांस बुकिंग में भी आवारापन 2 आगे थी। तो चलिए बताते हैं कि 4 दिन में दोनों फिल्मों ने कितने करोड़ की कमाई कर ली है।

सैक्निक की रिपोर्ट के मुताबिक चौथे दिन आवारापन 2 ने 10.92 करोड़ की कमाई की है। वहीं सनी देओल की बंटवारा 1947 ने चौथे दिन 2 करोड़ की कमाई की है।

दोनों फिल्मों का टोटल कलेक्शन

आवारापन 2 ने 4 दिन में टोटल भारत में नेट 91 करोड़ की कमाई की है। वहीं वर्ल्डवाइड मूवी ने 130.82 करोड़ की कमाई की है।

फिल्मकलेक्शन
पहला दिन26.40 करोड़
दूसरा दिन40.50 करोड़
तीसरा दिन31.20 करोड़
चौथा दिन10.92 करोड़

वहीं बंटवारा 1947 ने मूवी ने भारत में नेट 28.50 करोड़ की कमाई की थी। वर्ल्डवाइड मूवी ने 40.20 करोड़ की कमाई की है।

फिल्मकलेक्शन
पहला दिन5.75 करोड़
दूसरा दिन13.50 करोड़
तीसरा दिन7.25 करोड़
चौथा दिन2 करोड़

आवारापन 2 की बात करें तो अगर मंगलवार को फिल्म अगर सोमवार जितना भी कमा ले तो मूवी 100 करोड़ पार कर लेगी भारत में। वहीं सनी देओल की फिल्म तो अभी 100 करोड़ से काफी दूर है।

आवारापन 2

आवारापन 2 की बात करें तो इस फिल्म को नितिन कक्कड़ ने डायरेक्ट किया है और विशेष भट्ट ने प्रोड्यूस किया। फिल्म में इमरान हाशमी, शिवम पंडित बनकर वापस आए हैं। मूवी में इमरान के साथ दिशा पाटनी और शबाना आजमी अहम किरदार में हैं। इनके अलावा पुरन गब्बी, अनिरुद्ध रावल, सुरेंद्र विक्की, विजयकांत कोहली और अतुल कुमार भी हैं। आवारापन 2 की बात करें तो इसका पहला पार्ट साल 2007 में रिलीज हुआ था।

बंटवारा 1947

वहीं बंटवारा 1947 की बात करें तो इसमें सनी ने एक मुस्लिम आदमी का किरदार निभाया है जो बंटवारे के बाद पाकिस्तान में शिफ्ट हो जाता है। लेकिन जिस घर में वो शिफ्ट होते हैं वहां पहले से एक हिंदू महिला होती है। अब उस हिंदू महिला को बचाने के लिए सनी, सभी मुस्लिम समुदाय से उसको बचाता है। फिल्म में सनी के साथ प्रीति जिंटा, करण देओल और शबाना आजमी लीड रोल में हैं। इनके अलावा मूवी में अली फजल, अभिमन्यु सिंह, कनिका कपूर भी हैं।

यश की टॉक्सिक से होगी टक्कर

वैसे अब बस इस हफ्ते तक फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कोई टक्कर नहीं देखने को मिलेगी, लेकिन 26 अगस्त के बाद से फिल्म के लिए एक बड़ी टक्कर आएगी और वो है यश की मूवी टॉक्सिक। दरअसल, टॉक्सिक 26 अगस्त को रिलीज हो रही है जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी, नयनतारा, रुकमणि वसंत लीड रोल में हैं।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडइमरान हाशमी की आवारापन 2 ने बंटवारा 1947 को पछाड़ा, जानें कितने करोड़ कमाए