इमरान हाशमी से टक्कर सनी देओल को पड़ी भारी, 'आवारापन 2' ने एक हफ्ते में ही 'बंटवारा 1947' के छुड़ाए छक्के
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' और इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। ये दोनों फिल्में 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल और इमरान हाशमी का इस महीने जबरदस्त सामना हुआ। सनी की 'बंटवारा 1947' और इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' एक ही दिन यानी 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। ऐसे में इन दोनों फिल्मों के बीच तगड़ा कॉम्पिटशन रहा। दोनों ही स्टार्स की फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की, लेकिन एक तरफ जहां इमरान की 'आवारापन 2' बंपर कमाई कर रही है। वहीं, सनी की मूवी हर दिन पीछे हो रही हे। आज इन दिनों फिल्मों को रिलीज हुए 7 दिन हो गए हैं। तो चलिए देखते हैं गुरुवार को किसने कितनी कमाई की।
'आवारापन 2' की सातवें दिन की कमाई
इमरानी हाशमी और दिशा पटानी की फिल्म 'आवारापन 2' बॉक्स ऑफिस पर गदर काट रही है। इस फिल्म में एक बार फिर से इमरान ने अपनी दमदार वापसी की। 'आवारापन 2' ने पहले दिन 22.00 करोड़ रुपये के साथ खाता खोला। ऐसे में अब इसके 7वें दिन के कलेक्शन आ चुके हैं। Sacnilk.com के मुताबिक, इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' ने 20 अगस्त को 6.00 करोड़ की कमाई की है। ऐसे में 'आवारापन 2' का अबतक का कलेक्शन भारत में 113.50 करोड़ रुपये (नेट कलेक्शन) हो गया है।
डे वाइज देखें 'आवारापन 2' का कलेक्शन
| डे 1 | 22.00 करोड़ रुपये |
|---|---|
| डे 2 | 33.75 करोड़ रुपये |
| डे 3 | 26.00 करोड़ रुपये |
| डे 4 | 9.25 करोड़ रुपये |
| डे 5 | 9.75 करोड़ रुपये |
| डे 6 | 6.75 करोड़ रुपये |
| डे 7 | 6.00 करोड़ रुपये |
| टोटल कलेक्शन | 113.50 करोड़ रुपये |
क्या रहा 'बंटवारा 1947' का हाल?
सनी देओल और प्रीति जिंटा की फिल्म 'बंटवारा 1947' इमरान से काफी पीछे चल रही है। इस फिल्म की कहानी भले ही लोगों को पसंद आई, लेकिन इसका असर बॉक्स ऑफिस पर नजर नहीं आया। 'बंटवारा 1947' ने पहले दिन 5.75 करोड़ रुपये के साथ शुरुआत की। ऐसे में 7वें दिन के कलेक्शन आ चुके हैं। Sacnilk.com के मुताबिक, सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' ने 20 अगस्त को 1.35 करोड़ की कमाई की है। ऐसे में 'बंटवारा 1947' का अबतक का कलेक्शन भारत में 33.60 करोड़ रुपये (नेट कलेक्शन) हो गया है।
डे वाइज देखें 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
| डे 1 | 5.75 करोड़ रुपये |
|---|---|
| डे 2 | 13.50 करोड़ रुपये |
| डे 3 | 7.25 करोड़ रुपये |
| डे 4 | 2.00 करोड़ रुपये |
| डे 5 | 2.25 करोड़ रुपये |
| डे 6 | 1.50 करोड़ रुपये |
| डे 7 | 1.35 करोड़ रुपये |
| टोटल कलेक्शन | 33.60 करोड़ रुपये |
'बंटवारा 1947' फिल्म के बारे में
'बंटवारा 1947' की बात करें तो इस फिल्म में भारत-पाकिस्तान बंटवारे के वक्त की कहानी को दिखाया है। इस मूवी की कहानी असगर वजाहत के फेमस प्ले ‘जिसने लाहौर नहीं देखा वो जामिया ही नहीं’ पर आधारित है। इस फिल्म में सनी देओल के अलावा उनके बेटे करण देओल, प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, अभिमन्यु सिंह और अली फजल जैसे कलाकार नजर आए हैं। 'बंटवारा 1947' को राजकुमार संतोषी ने डायरेक्ट किया है।
'आवारापन 2' के बारे में
इमरान हाशमी स्टारर 'आवारापन 2' को नितिन कक्कर ने डायरेक्ट किया है। 'आवारापन 2' नॉस्टेलजिया से जुड़ी है। ये फिल्म साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म आवारापन का सीक्वल है। फिल्म की कहानी वहीं से शुरू होती है जहां पार्ट 1 में छोड़ गई थी।


