बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम हुई सनी देओल की 'बंटवारा 1947', इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ने उड़ाया गर्दा

लाइव हिन्दुस्तान
share

'बंटवारा 1947' और 'आवारापन 2' को दर्शकों के बेहतरीन रिव्यू मिले हैं।  ऐसे में अब इन दिनों फिल्मों के संडे रिपोर्ट आ चुकी है।

Awarapan 2 VS Batwara 1947
बंटवारा 1947 और आवारापन 2 बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

Awarapan 2 VS Batwara 1947 Box Office Collection Day 10: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की 'बंटवारा 1947' और इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' का एक ही दिन आमना सामना हुआ। दोनों ही फिल्में 14 अगस्त को सिनेमाघरों में आपस में टकराईं। इन फिल्मों के रिलीज का दर्शकों को काफी वक्त से इंतजार था। 'बंटवारा 1947' और 'आवारापन 2' को दर्शकों के बेहतरीन रिव्यू मिले हैं। हालांकि, 'बंटवारा 1947' उतना कमाल नहीं दिखा पा रही है, जितनी उम्मीद की गई थी। वहीं, 'आवारापन 2' अच्छा बिजनेस कर रही है। आज इन दिनों फिल्मों को रिलीज हुए 10 दिन हो गए हैं। तो चलिए देखते हैं रविवार को किसने कितनी कमाई की।

गदर मचा रही है 'आवारापन 2'

इमरानी हाशमी और दिशा पटानी की फिल्म 'आवारापन 2' बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई रही हैं। इस फिल्म में एक बार फिर से इमरान ने अपनी दमदार वापसी की। 'आवारापन 2' ने पहले दिन 22.00 करोड़ रुपये के साथ खाता खोला। ऐसे में अब इसके 10वें दिन के कलेक्शन आ चुके हैं। Sacnilk.com के मुताबिक, इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' ने 23 अगस्त को 8.75 करोड़ की कमाई की है। ऐसे में 'आवारापन 2' का अबतक का कलेक्शन भारत में 136.25 करोड़ रुपये (नेट कलेक्शन) हो गया है।

डे वाइज देखें 'आवारापन 2' का कलेक्शन

वीक 1113.50 करोड़ रुपये
डे 85.75 करोड़ रुपये
डे 98.25 करोड़ रुपये
डे 108.75 करोड़ रुपये
टोटल कलेक्शन113.50 करोड़ रुपये

'आवारापन 2' के बारे में

इमरान हाशमी स्टारर 'आवारापन 2' को नितिन कक्कर ने डायरेक्ट किया है। 'आवारापन 2' नॉस्टेलजिया से जुड़ी है। ये फिल्म साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म आवारापन का सीक्वल है। फिल्म की कहानी वहीं से शुरू होती है जहां पार्ट 1 में छोड़ गई थी।

रविवार को भी धड़ाम हुई 'बंटवारा 1947'

सनी देओल और प्रीति जिंटा की फिल्म 'बंटवारा 1947' का बेहद बुरा हाल हो गया है। महज एक हफ्ते में ही इसके लिए लाखों कमा पाने में भी पसीने छूट रहे हैं। ये फिल्म इमरान से काफी पीछे चल रही है। इस फिल्म की कहानी भले ही लोगों को पसंद आई, लेकिन इसका असर बॉक्स ऑफिस पर नजर नहीं आया। 'बंटवारा 1947' ने पहले दिन 5.75 करोड़ रुपये के साथ शुरुआत की। ऐसे में 8वें दिन के कलेक्शन आ चुके हैं। Sacnilk.com के मुताबिक, सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' ने 23 अगस्त को 1.30 करोड़ की कमाई की है। ऐसे में 'बंटवारा 1947' का अबतक का कलेक्शन भारत में 36.80 करोड़ रुपये (नेट कलेक्शन) हो गया है।

डे वाइज देखें 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन

वीक 133.60 करोड़ रुपये
डे 80.75 लाख रुपये
डे 91.15 करोड़ रुपये
डे 101.30 करोड़ रुपये
टोटल कलेक्शन36.80 करोड़ रुपये

'बंटवारा 1947' फिल्म के बारे में

'बंटवारा 1947' की बात करें तो इस फिल्म में भारत-पाकिस्तान बंटवारे के वक्त की कहानी को दिखाया है। इस मूवी की कहानी असगर वजाहत के फेमस प्ले ‘जिसने लाहौर नहीं देखा वो जामिया ही नहीं’ पर आधारित है। इस फिल्म में सनी देओल के अलावा उनके बेटे करण देओल, प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, अभिमन्यु सिंह और अली फजल जैसे कलाकार नजर आए हैं। 'बंटवारा 1947' को राजकुमार संतोषी ने डायरेक्ट किया है।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडबॉक्स ऑफिस पर धड़ाम हुई 'बंटवारा 1947', 'आवारापन 2' ने उड़ाया गर्दा