Box Office Report: आवारापन 2 की वजह से फेल हो जाएगी बंटवारा 1947? एडवांस बुकिंग में कुछ ऐसा है हाल

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Sunny Deol vs Emraan Hashmi: आवारापन 2 और बंटवारा 1947 कल यानी 14 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। इन दोनों फिल्मों में से एडवांस बुकिंग में से किस फिल्म ने बाजी मारी है, वो डेटा हम आपको बता रहे हैं। 

Batwara 1947 vs Awarapan 2
बंटवारा 1947 और आवारापन 2 की एडवांस बुकिंग

इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 और सनी देओल की फिल्म बंटवारा 1947 शुक्रवार यानी 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं। दोनों ही फिल्में अलग-अलग मायनों में खास हैं। ऐसे में कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म करेगी, ये देखना दिलचस्प होगा। आवारापन 2 और बंटवारा 1947 के आज शाम 6 बजे तक का एडवांस बुकिंग डेटा हम आपको बता रहे हैं। आइए जानते हैं दोनों फिल्मों में से किस फिल्म ने एडवांस बुकिंग में मारी बाजी?

आवारापन 2 का एडवांस बुकिंग कलेक्शन

sacnilk.com के मुताबिक, भारत में आवारापन 2 की अबतक की कमाई 4.34 करोड़ (बिना ब्लॉक सीट्स के) है। वहीं, ब्लॉक सीट्स के साथ ये आंकड़ा 6.95 करोड़ है।

आवारापन 2 ने कहां की कितनी कमाई?

दिल्ली में फिल्म ने अबतक 1.35 करोड़ (ग्रॉस कलेक्शन) की कमाई की है। उत्तर प्रदेश में फिल्म का कलेक्शन 78.16 लाख हुआ है। बिहार में कलेक्शन 16.72 लाख है। महाराष्ट्र में फिल्म का एडवांस कलेक्शन 1.46 करोड़ की कमाई की है। पंजाब में फिल्म का एडवांस कलेक्शन 13.88 लाख है।

क्यों खास है आवारापन 2?

इमरान हाशमी की आवारापन 2 की बात करें तो ये फिल्म साल 2007 में आई आवारापन का सीक्वल है। आवारापन 2 में इमरान हाशमी एक बार फिर शिवम पंडित वाले किरदार में नजर आनेवाले हैं। इस फिल्म में शबाना आजमी एक खतरनाक रोल में नजर आनेवाली हैं।

बंटवारा 1947 का भारत में एडवांस बुकिंग कलेक्शन

इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 के मुकाबले सनी देओल की बंटवारा 1947 एडवांस बुकिंग के मामले में काफी पीछे चल रही है। भारत में फिल्म का अबतक का एडवांस बुकिंग कलेक्शन 1.05 करोड़ (बिना ब्लॉक सीट्स) हुआ है। वहीं, ब्लॉक सीट्स के साथ फिल्म का कलेक्शन 3.11 करोड़ है।

बंटवारा 1947 ने कहां की कितनी कमाई?

सनी देओल की फिल्म ने दिल्ली में एडवांस बुकिंग में 67.13 लाख की कमाई की है। महाराष्ट्र में फिल्म ने 54.77 लाख की कमाई की है। पंजाब में फिल्म का कलेक्शन 11.41 लाख हुआ है।उत्तर प्रदेश में फिल्म का एडवांस बुकिंग कलेक्शन 28.67 लाख हुआ है।

बंटवारा 1947 क्यों है खास?

सनी देओल की फिल्म बंटवारा 1947 भारत-पाकिस्तान के विभाजन में सेट की गई एक इमोशनल फिल्म होने वाली है। इस फिल्म को राजकुमार संतोषी ने डायरेक्ट किया है। बंटवारा 1947 के जरिए लगभग 30 साल बाद सनी देओल और राजकुमार संतोषी की जोड़ी साथ आ रही है। वहीं, प्रीति जिंटा भी लंबे वक्त के बाद फिल्मों में कमबैक करने जा रही हैं।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडआवारापन 2 की वजह से फेल हो जाएगी बंटवारा 1947? एडवांस बुकिंग में कुछ ऐसा है हाल