‘आवारापन 2’ में परेश रावल के बेटे ने भी एक्टिंग की है, आपने पहचाना?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Awarapan 2: ‘आवारापन 2’ में सिर्फ वामिका गब्बी के भाई पूरन गब्बी ही नहीं हैं, बल्कि परेश रावल के बेटे भी हैं। आइए आपको उनके बारे में बताते हैं।

Emraan Hashmi, Paresh Rawal, Awarapan 2
इमरान हाशमी ओर परेश रावल

'आवारापन 2' इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई है। फिल्म में इमरान हाशमी, दिशा पाटनी और शबाना आजमी जैसे सितारे नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि फिल्म में कई स्टार किड्स भी अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं। पिछले आर्टिकल में हमने आपको वामिका गब्बी के भाई पूरन गब्बी के बारे में बताया था। वहीं, इस आर्टिकल में हम आपको फिल्म में नजर आने वाले दिग्गज अभिनेता परेश रावल के बेटे के बारे में बता रहे हैं।

कौन-से रोल में नजर आए हैं परेश रावल के बेटे?

इमरान हाशमी की इस फिल्म में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता परेश रावल के बेटे अनिरुद्ध रावल भी अहम भूमिका में नजर आए हैं। अगर आपने 'आवारापन 2' देख ली है तो आपको सिकंदर का किरदार जरूर याद होगा। सिकंदर, जारा (दिशा पाटनी) और जोरावर (पूरन गब्बी) का भाई है। आपको यह जानकर हैरानी हो सकती है कि सिकंदर का किरदार परेश रावल के बेटे अनिरुद्ध रावल ने निभाया है।

‘आवारापन 2’ के हिट होते ही इमरान हाशमी ने अनाउंस की अपनी अगली फिल्म, नवंबर 2026 में होगी रिलीज

कैसी थी अनिरुद्ध की एक्टिंग?

फिल्म में अनिरुद्ध ने अपनी स्क्रीन प्रेजेंस और अभिनय से उन्होंने दर्शकों का ध्यान खींचा है। उनके अभिनय को देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि एक्टिंग का हुनर उन्हें विरासत में मिला है।

बॉक्स ऑफिस पर 'आवारापन 2' का कलेक्शन

'आवारापन 2' सिर्फ अपनी स्टारकास्ट को लेकर ही नहीं, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन को लेकर भी सुर्खियों में है। ट्रेड ट्रैकर सैकनिल्क (Sacnilk) के अनुसार, पहले सोमवार को फिल्म की कमाई में गिरावट जरूर दर्ज की गई, लेकिन इसके बावजूद फिल्म का कुल प्रदर्शन मजबूत बना हुआ है।

'आवारापन 2' ने इन 9 बड़ी फिल्मों को पछाड़ा, लिस्ट में दंबग 3-रेड 2 जैसी बिग बजट मूवीज

‘आवारापन 2’ की अब तक की कमाई

फिल्म ने शुक्रवार को 22 करोड़ रुपये के साथ दमदार ओपनिंग की थी। इसके बाद दूसरे दिन स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी का फिल्म को जबरदस्त फायदा मिला और कमाई में बड़ा उछाल देखने को मिला। फिल्म ने दूसरे दिन 33.75 करोड़ रुपये बटोरे। वहीं, वीकेंड के आखिरी दिन यानी तीसरे दिन फिल्म ने 26 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। चौथे दिन फिल्म ने भारत में 9.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। सोमवार की कमाई को मिलाकर फिल्म का चार दिनों का कुल इंडिया नेट कलेक्शन 91 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

'बंटवारा 1947' से क्लैश का नतीजा

बॉक्स ऑफिस पर 'आवारापन 2' का सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' के साथ क्लैश भी देखने को मिला। हालांकि, शुरुआती आंकड़ों से साफ है कि इस मुकाबले में 'आवारापन 2' ने काफी मजबूत बढ़त बना ली है। जहां 'आवारापन 2' ने पहले सोमवार को 9.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया, वहीं 'बंटवारा 1947' इसी दिन महज 2 करोड़ रुपये ही कमाई की है। यदि कुल कलेक्शन की बात करें तो सनी देओल की फिल्म ने चार दिनों में 28.50 करोड़ रुपये और 'आवारापन 2' ने 91 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुड‘आवारापन 2’ में परेश रावल के बेटे ने भी एक्टिंग की है, आपने पहचाना?