OTT पर आई 213.01 करोड़ कमाने वाली यह फिल्म, वीकेंड पर परिवार के साथ देखें

लाइव हिन्दुस्तान
share

OTT Release: 14 अगस्त के दिन सिनेमाघरों में एक फिल्म रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस से 213.01 करोड़ रुपये की कमाई की थी और अब यह फिल्म ओटीटी पर आ रही है।

Awarapan 2 ott release
आवारापन 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद अब ओटीटी पर आ रही है

आज ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर एक ऐसी फिल्म रिलीज हुई है, जिसने सिनेमाघरों में शानदार कमाई की थी। फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 150.59 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था, जबकि दुनियाभर में इसकी कमाई 213.01 करोड़ रुपये तक पहुंच गई थी। क्या आप पहचान पाए कि हम किस फिल्म की बात कर रहे हैं? अगर नहीं, तो आइए आपको बताते हैं।

क्या है इस फिल्म का नाम?

इस फिल्म का नाम ‘आवारापन 2’ है। इमरान हाशमी और दिशा पाटनी स्टारर यह फिल्म 14 अगस्त को सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। दोनों फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला देखने को मिला, लेकिन कमाई के मामले में इमरान हाशमी की फिल्म आगे निकल गई।

आवारापन 2 vs बंटवारा 1947

इमरान हाशमी के करियर की सबसे बड़ी फिल्म है ‘आवारापन 2’

‘आवारापन 2’ से पहले इमरान हाशमी की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में ‘द डर्टी पिक्चर’, ‘बादशाहो’, ‘राज 3’, ‘वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई’ और ‘मर्डर 2’ जैसी फिल्में शामिल थीं। हालांकि, इनमें से कोई भी फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार नहीं कर पाई थी। ऐसे में ‘आवारापन 2’ ने इमरान हाशमी के करीब 23 साल लंबे फिल्मी करियर में एक नया रिकॉर्ड बना दिया। इस फिल्म की कमाई ने उनकी पिछली फिल्मों के कलेक्शन को काफी पीछे छोड़ दिया।

आवारापन 2

इमरान की फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

आवारापन 2 - 150.59 करोड़ रुपये

द डर्टी पिक्चर - 80 करोड़ रुपये

बादशाहो - 78.1 करोड़ रुपये

राज 3 - 70.07 करोड़ रुपये

वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई - 55.47 करोड़ रुपये

मर्डर 2 - 47.90 करोड़ रुपये

कैसी है ‘आवारापन 2’?

हिन्दुस्तान ने ‘आवारापन 2’ को 5 में से 3 स्टार दिए थे। फिल्म में इमरान हाशमी ने अच्छा काम किया है, लेकिन दर्शकों का ध्यान सबसे ज्यादा पूरन गब्बी ने खींचा। वामिका गब्बी के भाई पूरन गब्बी ने फिल्म में जोरावर का किरदार निभाया है और अपने अभिनय से अलग छाप छोड़ी है। Awarapan 2 Review: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ कैसी है, थिएटर्स में देखने लायक है या नहीं?

यहां देखिए फिल्म का ट्रेलर

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडOTT पर आई 213.01 करोड़ कमाने वाली यह फिल्म, वीकेंड पर परिवार के साथ देखें