Box Office: आवारापन 2 ने रिलीज से पहले ही किया कमाल, बॉक्स ऑफिस पर तोड़ा ये रिकॉर्ड

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 ने रिलीज से पहले ही पहले पार्ट को बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में मात दे दी है। आवारापन 2 ने एडवांस बुकिंग में ही आवारापन के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ दिया है। 

Awarapan 2 Box Office Report
बॉक्स ऑफिस पर कैसा होगा इमरान की फिल्म का हाल

इमरान हाशमी की आवारापन 2 कल यानी 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। आवारापन 2 के इर्द-गिर्द खास बज बना हुआ है। इस बज का सबसे बड़ा कारण है फिल्म का पहला पार्ट। आवारापान 2 साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म आवारापन का सीक्वल है। आवारापन की कल्ट फॉलोइंग है। इस कल्ट फॉलोइंग का असर आवारापन 2 की एडवांस बुकिंग में साफ नजर आ रहा है।

आवारापन 2 ने रिलीज से पहले कर दिया कमाल

आवारापन 2 ने रिलीज से पहले ही अपना कमाल दिखा दिया है। आवारापन 2 ने पहले पार्ट की लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कमाई का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आवारापन और आवारापन के इमरान हाशमी के लिए जितना क्रेज आज आप देख रहे हैं, उतना क्रेज तब नहीं था जब ये फिल्म रिलीज हुई थी।

बड़ी फ्लॉप साबित हुई थी आवारापन

आवारापन जब रिलीज हुई थी तो बड़ी फ्लॉप साबित हुई थी। जैसे-जैसे वक्त बीता, आवारापन टीवी केबल, इंटरनेट और अलग-अलग माध्यमों से यंग जनरेशन तक पहुंची और फिल्म की कल्ट फॉलोइंग बनती चली गई। इमरान हाशमी के शिवम पंडित वाले किरदार को इतना पसंद किया गया कि उस किरदार की गिनती इमरान की बेस्ट किरदारों में होने लगी। आवारापन को मोहित सुरी ने डायरेक्ट किया था। आवारापन में श्रिया सरन, मृणालिनी शर्मा, आशुतोष राणा और पूरब कोहली जैसे कलाकार नजर आए थे।

कितना है आवारापन का लाइफटाइम कलेक्शन?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आवारापन का लाइफटाइम कलेक्शन 7.7 करोड़ (नेट) है। वहीं, आवारापन 2 की बात करें फिल्म ने अबतक यानी 13 अगस्त, रात 10 बजे तक 8.83 करोड़ की कमाई कर ली है। sacnilk.com के मुताबिक, फिल्म ने भारत में 6.04 करोड़ (ग्रॉस कलेक्शन) की कमाई कर ली है। फिल्म के अबतक 199369 टिकट बिक गए हैं।

अलग-अलग शहरों में फिल्म ने एडवांस बुकिंग में की कितनी कमाई?

नेशनल कैपिटल रीजन (एनसीआर) में फिल्म ने एडवांस बुकिंग में ब्लॉक सीट्स के साथ 1.23 करोड़ (ग्रॉस), मुंबई में 71.89 लाख, पुणे में 24.39 लाख, हैदराबाद में 29.07 लाख, जयपुर में 11.59 लाख, भोपाल में 4.7 लाख और लखनऊ में 14.86 लाख की कमाई की है।

आवारापन 2 की बात करें तो इस फिल्म को नितिन कक्कड़ ने डायरेक्ट किया है।फिल्म में इमरान हाशमी के साथ दिशा पाटनी और शबाना आजमी जैसे कलाकार नजर आएंगे। बता दें, कल आवारापन के साथ सनी देओल की फिल्म बंटवारा 1947 भी रिलीज होगी। बॉक्स ऑफिस पर इन दोनों फिल्मों का क्लैश देखने को मिलेगा। सनी देओल की फिल्म भी एडवांस बुकिंग के मामले में इमरान हाशमी की फिल्म से पीछे है।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडआवारापन 2 ने रिलीज से पहले ही किया कमाल, बॉक्स ऑफिस पर तोड़ा ये रिकॉर्ड