'Toxic' से टकराकर भी नहीं टूटी 'आवारापन 2', इमरान हाशमी की फिल्म ने कर दिखाया ये बड़ा कारनामा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 ने अब तक थिएटर्स में अपनी पकड़ बनाई हुई थी, लेकिन अब टॉक्सिक की रिलीज के बाद फिल्म की कमाई में भारी गिरावट आ गई है।

awarapan 2 box office
आवारापन 2 बॉक्स ऑफिस

इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 के लिए यश की फिल्म टॉक्सिक एक बड़ी टक्कर बनकर आई है। टॉक्सिक के सामने आवारापन 2 का जादू बहुत कम हो गया है। फिल्म की कमाई में भारी गिरावट आई है। हालांकि इस बीच मूवी ने 200 करोड़ के क्लब में एंट्री मार ली है।

कितने कमाए बुधवार को इमरान की फिल्म ने

सैक्निक की रिपोर्ट के मुताबिक आवारापन 2 ने बुधवार को सिर्फ 90 लाख कमाए हैं। दरअसल, बुधवार को ही यश की फिल्म रिलीज हुई है और कई थिएटर्स में सिर्फ टॉक्सिक के ही शोज लगे हुए थे।

आवारापन 2 का कलेक्शन

आवारापन 2 ने पहले हफ्ते 113.50 करोड़ की कमाई की थी। इसके बाद दूसरे हफ्ते के शुक्रवार को फिल्म ने 5.75 करोड़ कमाए। शनिवार को 8,25 करोड़ और रविवार को 8.75 करोड़। इसके बाद सोमवार को फिल्म ने 2.75 करोड़, मंगलवार को 3.75 करोड़ कमाए। अू बुधवार को 90 लाख की कमाई के साथ फिल्म ने भारत में टोटल 143.65 करोड़ की कमाई कर ली है। वहीं वर्ल्डवाइड आवारापन 2 ने 202.75 करोड़ की कमाई कर ली है।

बंटवारा 1947 को पछाड़ा

आवारापन 2 के साथ बंटवारा 1947 भी रिलीज हुई थी। सनी देओल की फिल्म बंटवारा 1947 हालांकि इमरान की फिल्म के आगे पस्त हो गई। बंटवारा 1947 ने टोटल 37.65 करोड़ की कमाई ही की बस।

यश की टॉक्सिक का तूफान

यश की टॉक्सिक बुधवार को रिलीज हुई है यानी वीकडे पर जिस दिन कोई छुट्टी नहीं थी, लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने पहले दिन 101 करोड़ की कमाई की है भारत में। वहीं वर्ल्डवाइड टॉक्सिक ने 140.75 करोड़ की कमाई की है।

खैर इमरान ही आवारापन 2 की बात करें तो ये साल 2007 में रिलीज हुई आवारापन का सीक्वल है। पहले पार्ट में इमरान के साथ श्रेया सरन, आशुतोष राणा लीड रोल में थे। वहीं अब आवारापन 2 में इमरान के साथ दिशा पाटनी, शबाना आजमी लीड रोल में हैं।

आवारापन थी फ्लॉप, लेकिन दूसरे पार्ट ने किया धमाल

पहली बार जब आवारापन रिलीज हुई थी तो बॉक्स ऑफिस पर इसे अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला था। फिल्म फ्लॉप थी, लेकिन बाद में इसे पसंद किया गया खासकर इसके गानों को। बाद में फिल्म कल्ट क्लासिक साबित हई थी।

ऐसा पहली बार हुआ है जब पहला पार्ट फ्लॉप हुआ था और उसका दूसरा पार्ट सुपरहिट हुआ। खैर देखते हैं कि यश की टॉक्सिक के बीच अब आवारापन 2 का क्या हाल होता है। फिल्म चलती है या फिर इसका सफर यहीं खत्म होता है।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुड'Toxic' से टकराकर भी नहीं टूटी 'आवारापन 2', इमरान की फिल्म ने कर दिखाया ये कमाल